विदिशा में प्रेम जाल की साजिश, वसूली से तंग युवक ने दी जान, मरने से पहले सोशल मीडिया पर लिख गया पूरा राज

​​​​​​​विदिशा में एक युवक ने पैसों की वसूली से तंग आकर आत्महत्या कर ली. मरने से पहले उसने फेसबुक और इंस्टाग्राम पर एक लंबा पोस्ट लिखकर एक महिला और उसके पति पर गंभीर आरोप लगाए. पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins

मध्य प्रदेश के विदिशा जिले के सिविल लाइन थाना क्षेत्र में एक युवक ने आत्महत्या कर ली. युवक ने कथित प्रेम जाल, पैसों की वसूली और मानसिक प्रताड़ना से तंग आकर जहर खा लिया. इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई. आत्महत्या से पहले युवक ने सोशल मीडिया पर पोस्ट लिखकर एक महिला और उसके पति पर गंभीर आरोप लगाए हैं.

जानकारी के अनुसार, किराज सिंह कटारिया ने अपनी फेसबुक और इंस्टाग्राम पोस्ट में लिखा कि बरईपूरा की रहने वाली संगीता विश्वकर्मा ने उसे प्रेम जाल में फंसाया. इसके बाद संगीता और उसका पति मुकेश विश्वकर्मा मिलकर उसे लगातार पैसों की मांग करते रहे. वह उन्हें डेढ़ से दो लाख रुपये तक दे चुका था. इसके बाद भी वह उससे लगातार पैसों की मांग कर रहे थे, लेकिन जब वह और पैसे देने की स्थिति में नहीं रहा, तो उसे धमकाया गया और मानसिक रूप से प्रताड़ित किया गया.

Advertisement

इससे परेशान होकर उसने सल्फास खा लिया. परिजनों और परिचितों ने उसे अस्पताल पहुंचाया, जहां से उसे मेडिकल कॉलेज में रेफर किया गया. लेकिन, इलाज के दौरान देर रात उसकी मौत हो गई. मृतक के परिचित प्रवेश शर्मा ने बताया कि रात में पता चला कि किराज ने जहर खा लिया है. डॉक्टरों ने काफी कोशिश की, लेकिन उसकी जान नहीं बचाई जा सकी.

सीएसपी अतुल सिंह ने कहा कि पुलिस को जहर खाने और इलाज के दौरान मौत की सूचना मिली थी. सोशल मीडिया पोस्ट में महिला का नाम सामने आया है. पूरा मामला जांच में है. जो भी तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी.

'रोड ठेकेदार कोई भी हो, ऐसी ही मौत होगी...', सड़क निर्माण से बौखलाए नक्सलियों ने की ठेकेदार की हत्या, इलाके में अलर्ट

पहला मामला, लव जिहाद का शिकार हुआ युवक, शुभम गोस्वामी से बना था अमन खान, अब करेगा 'घर वापसी'