Rupal Jaiswal success story IAS: संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) द्वारा सिविल सेवा परीक्षा 2025 का फाइनल रिजल्ट 6 मार्च 2026 को घोषित कर दिए गए हैं. इन नतीजों ने देश को कई नए प्रशासनिक अधिकारी दिए हैं, लेकिन मध्य प्रदेश के खंडवा की रहने वाली रूपल जायसवाल की सफलता की कहानी संघर्ष और अटूट संकल्प की एक मिसाल बनकर उभरी है. रूपल ने इस प्रतिष्ठित परीक्षा में पूरे देश में 43वीं रैंक हासिल कर अपने परिवार और जिले का नाम रोशन कर दिया है.
सपना कलेक्टर बनने का, रास्ता वकालत से होकर गुजरा
रूपल ने बचपन से ही आंखों में कलेक्टर बनने का सपना संजोया था. हालांकि, करियर की शुरुआत में उन्होंने वकालत (Law) की पढ़ाई की. वकालत पूरी करने के बाद जब उनका मन इस क्षेत्र में नहीं लगा, तो उन्हें अहसास हुआ कि उनकी असली मंजिल तो सिविल सेवाएं ही हैं. अपने इसी सपने को हकीकत में बदलने के लिए रूपल एक बार फिर अपनी पुरानी किताबों और लक्ष्य की ओर लौट आईं.
Rupal Jaiswal Interview VIDEO
हार नहीं मानने का जज्बा: दो बार मिली असफलता, पर नहीं टूटी हिम्मत
रूपल की यह सफलता रातों-रात नहीं मिली, इसके पीछे वर्षों की कड़ी मेहनत छिपी है.
पहला प्रयास: रूपल को पहले प्रयास में सफलता हाथ नहीं लगी, लेकिन उन्होंने हार नहीं मानी.
दूसरा प्रयास: अपनी कमियों को सुधारते हुए उन्होंने दूसरे प्रयास में 512वीं रैंक हासिल की. हालांकि रैंक अच्छी थी, लेकिन यह उन्हें उनके 'कलेक्टर' बनने के सपने तक पहुँचाने के लिए पर्याप्त नहीं थी.
तीसरा प्रयास: 512वीं रैंक मिलने के बाद भी रूपल संतुष्ट नहीं हुईं. परिवार के सहयोग और अपनी जिद के दम पर उन्होंने तीसरी बार परीक्षा दी और इस बार उन्होंने सीधे 43वीं रैंक पर छलांग लगाकर अपनी काबिलियत साबित कर दी.
UPSC में बजा MP का डंका: ईशान, आस्था, अभिषेक, अनुराग, प्रिया और चितवन में कौन बनेगा IAS, IFS, IPS?

Rupal Jaiswal success story IAS
परिवार में जश्न का माहौल
परिणाम घोषित होते ही रूपल के घर पर बधाई देने वालों का तांता लग गया है. माता-पिता की आंखों में खुशी के आंसू हैं और पूरे मोहल्ले में जश्न का माहौल है. रिश्तेदारों और दोस्तों का कहना है कि रूपल की एकाग्रता और कड़ी मेहनत ने यह साबित कर दिया कि अगर लक्ष्य स्पष्ट हो, तो कोई भी बाधा आपको सफल होने से नहीं रोक सकती.
यूपीएससी रिजल्ट 2025
UPSC 2025 के अंतिम परिणामों के अनुसार, इस वर्ष कुल 958 उम्मीदवारों का चयन किया गया है, जिनमें सामान्य श्रेणी से 317 और ओबीसी श्रेणी से 306 उम्मीदवार शामिल हैं. रूपल की 43वीं रैंक उन्हें भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) के बेहद करीब ले आई है, जिससे उनका बचपन का सपना अब हकीकत बनने जा रहा है.
बता दें कि UPSC 2025 के अंतिम परिणाम में राजस्थान के कोटा के अनुज अग्निहोत्री ने पहला, तमिलनाडु की राजेश्वरी सुवे ने दूसरा और चंडीगढ के अकांश ढुल ने तीसरा स्थान प्राप्त किया है. पश्चिम बंगाल/दिल्ली के राघव झुनझुनवाला ने चौथा और मध्य प्रदेश के ईशान भटनागर ने पांचवीं रैंक हासिल की है. मध्य प्रदेश के कई अभ्यर्थियों ने भी बाजी मारी है. ईशान भटनागर, ग्वालियर की आस्था जैन और अभिषेक चतुर्वेदी ने टॉप टेन में जगह बनाई है. इनके अलावा इंदौर की प्रिया वर्मा, जबलपुर के अनुराग सिंह व अशोकनगर के चितवन समेत अन्य कई उम्मीदवार भी टॉपर्स में शामिल हैं.

CHITWAN JAIN AIR 17 UPSC CSE 2025
मध्य प्रदेश के UPSC 2025 टॉपर्स
- ईशान भटनागर (AIR 5): भोपाल से
- आस्था जैन (AIR 9): ग्वालियर से.
- अभिषेक चतुर्वेदी (AIR 104): ग्वालियर निवासी.
- अनुराग सिंह (AIR 165): जबलपुर से.
- प्रिया वर्मा (AIR 210): इंदौर से.
- चितवन (AIR 17): अशोकनगर से.
- देवांगी मीणा (AIR 236) गुना से.
- प्राक्षल सेकेट्री (AIR 8) धार से.
- रूपल जायसवाल (43) खंडवा से
UPSC 2025 टॉपर्स की सूची (शीर्ष 10) व उनके रोल नंबर
1. अनुज अग्निहोत्री (Anuj Agnihotri) - रोल नंबर: 1131589
2. राजेश्वरी सुवे एम (Rajeshwari Suve M) - रोल नंबर: 4000040
3. आकांश ढुल (Akansh Dhull) - रोल नंबर: 3512521
4. राघव झुनझुनवाला (Raghav Jhunjhunwala) - रोल नंबर: 0834732
5. ईशान भटनागर (Ishan Bhatnagar) - रोल नंबर: 0409847
6. ज़िनिया अरोड़ा (Zinnia Aurora) - रोल नंबर: 6410067
7. ए आर राजह मोहैदीन (AR Rajah Mohaideen) - रोल नंबर: 0818306
8. पक्षल सेक्रेटरी (Pakshal Secretry) - रोल नंबर: 0843487
9. आस्था जैन (Astha Jain) - रोल नंबर: 0831647
10. उज्ज्वल प्रियंक (Ujjwal Priyank) - रोल नंबर: 1523945