विज्ञापन

UPSC में बजा MP का डंका: ईशान, अभिषेक, अनुराग, प्रिया और चितवन में कौन बनेगा IAS, IFS, IPS?

UPSC 2025 के अंतिम परिणाम में मध्य प्रदेश के युवाओं ने शानदार प्रदर्शन किया है. ईशान भटनागर (AIR 5), आस्था जैन (AIR 9), अभिषेक चतुर्वेदी (AIR 104), अनुराग सिंह (AIR 165) और प्रिया वर्मा (AIR 210) टॉपर्स में शामिल हैं, जिससे MP का डंका देशभर में बजेगा.

UPSC में बजा MP का डंका: ईशान,  अभिषेक, अनुराग, प्रिया और चितवन में कौन बनेगा IAS, IFS, IPS?
CHITWAN JAIN AIR 17 UPSC CSE 2025

UPSC Toppers Madhya Pradesh:  संघ लोक सेवा आयोग ने स‍िविल सेवा परीक्षा 2025 का अंतिम परिणाम 6 मार्च 2026 को जारी कर द‍िया है. राजस्‍थान के कोटा के अनुज अग्‍न‍िहोत्री ने पहला, तमिलनाडु की राजेश्वरी सुवे ने दूसरा और चंडीगढ के अकांश ढुल ने तीसरा स्‍थान प्राप्‍त क‍िया है. पश्चिम बंगाल/दिल्ली के राघव झुनझुनवाला ने चौथा और मध्य प्रदेश के ईशान भटनागर ने पांचवीं रैंक हासिल की है.

UPSC 2025 की सिविल सर्विसेज परीक्षा के अंतिम परिणाम में मध्य प्रदेश के युवाओं का डंका बजा है. कई अभ्‍यर्थियों ने बाजी मारी है. ईशान भटनागर और अभिषेक चतुर्वेदी ने टॉप टेन में जगह बनाई है. इनके अलावा इंदौर की प्रिया वर्मा, जबलपुर के अनुराग सिंह व अशोकनगर के चितवन समेत अन्य कई उम्‍मीदवार भी टॉपर्स में शामिल हैं.  इनको IAS, IFS, IPS जैसे टॉस सर्विस म‍िलनी तय है. हालांक‍ि DAF और र‍िक्ति‍यों के आधार पर सर्विस कैडर अलॉट होगा. 

CHITWAN JAIN AIR 17 UPSC CSE 2025

CHITWAN JAIN AIR 17 UPSC CSE 2025


UPSC 2025: अनुज अग्निहोत्री ने किया टॉप, मध्‍य प्रदेश से इशान भटनागर को पांचवीं रैंक, देखें  टॉपर्स ल‍िस्‍ट

मध्य प्रदेश के UPSC 2025 टॉपर्स

  • ईशान भटनागर (AIR 5): मध्य प्रदेश सरकार में सलाहकार (Principal Advisor) हैं और उनकी माता राज्य विश्वविद्यालय में प्रोफेसर हैं. ईशान ने स्कूली शिक्षा DPS भोपाल से पूरी की.
  • अभिषेक चतुर्वेदी (AIR 104): ग्वालियर निवासी.
  • अनुराग सिंह (AIR 165): जबलपुर से.
  • प्रिया वर्मा (AIR 210): इंदौर से. 
  • चितवन  (AIR 17): अशोकनगर से. 
  • देवांगी मीणा  (AIR 236)  गुना  से.
  • प्राक्षल सेकेट्री (AIR 8)  धार  से.
  • रूपल जायसवाल (43) खंडवा से

    UPSC में अशोकनगर के लाल का कमाल, चितवन जैन ने हासिल की ऑल इंडिया 17वीं रैंक 
CHITWAN JAIN AIR 17 UPSC CSE 2025

CHITWAN JAIN AIR 17 UPSC CSE 2025

UPSC टॉपर्स कहां से?

रैंक    नाम    राज्य/क्षेत्र
AIR 1    अनुज अग्निहोत्री    उत्तर प्रदेश (वाराणसी)
AIR 2    राजेश्वरी सुवे एम    तमिलनाडु
AIR 3    अकांश ढुल    हरियाणा (पंचकुला)
AIR 4    राघव झुनझुनवाला    पश्चिम बंगाल/दिल्ली
AIR 6    ज़िनिया अरोड़ा    चंडीगढ़/दिल्ली
AIR 10    उज्ज्वल प्रियंक    बिहार   

संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने सिविल सेवा परीक्षा 2025 का अंतिम परिणाम घोषित कर दिया है. अगस्त 2025 में आयोजित लिखित परीक्षा और दिसंबर 2025 से फरवरी 2026 के बीच हुए व्यक्तित्व परीक्षण (इंटरव्यू) के आधार पर सफल उम्मीदवारों की सूची जारी की गई है . कुल 958 उम्मीदवारों को विभिन्न सेवाओं में नियुक्ति के लिए अनुशंसित किया गया है .

श्रेणीवार चयन

सामान्य (General): 317 
ईडब्ल्यूएस (EWS): 104 
अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC): 306 
अनुसूचित जाति (SC): 158 
अनुसूचित जनजाति (ST): 73 
आरक्षित सूची (Reserve List): आयोग ने 258 उम्मीदवारों की एक समेकित आरक्षित सूची भी तैयार की है .
प्रोविजनल परिणाम: 348 उम्मीदवारों की उम्मीदवारी को फिलहाल 'अनंतिम' (Provisional) रखा गया है .

टॉपर्स की सूची (शीर्ष 10) व उनके रोल नंबर 

1. अनुज अग्निहोत्री (Anuj Agnihotri) - रोल नंबर: 1131589
2. राजेश्वरी सुवे एम (Rajeshwari Suve M) - रोल नंबर: 4000040
3. आकांश ढुल (Akansh Dhull) - रोल नंबर: 3512521
4. राघव झुनझुनवाला (Raghav Jhunjhunwala) - रोल नंबर: 0834732
5. ईशान भटनागर (Ishan Bhatnagar) - रोल नंबर: 0409847
6. ज़िनिया अरोड़ा (Zinnia Aurora) - रोल नंबर: 6410067
7. ए आर राजह मोहैदीन (AR Rajah Mohaideen) - रोल नंबर: 0818306
8. पक्षल सेक्रेटरी (Pakshal Secretry) - रोल नंबर: 0843487
9. आस्था जैन (Astha Jain) - रोल नंबर: 0831647
10. उज्ज्वल प्रियंक (Ujjwal Priyank) - रोल नंबर: 1523945

रिक्तियों का विवरण
सरकार द्वारा कुल 1087 रिक्तियों की रिपोर्ट दी गई थी, जिन्हें भरा जाना है:

IAS: 180 पद 
IFS: 55 पद 
IPS: 150 पद 

केंद्रीय सेवाएं (ग्रुप 'ए'): 507 पद 
ग्रुप 'बी' सेवाएं: 195 पद 

UPSC CSE 2025 Result: कौन हैं UPSC टॉपर अनुज अग्निहोत्री? सक्सेस स्टोरी; MBBS के बाद चुनी सिविल सेवा की राह

MPCG.NDTV.in पर मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार,लाइफ़स्टाइल टिप्स हों,या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें,सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Close