Prayagraj : केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया पहुंचे महाकुंभ, परिवार के साथ संगम में लगाई डुबकी

Prayagraj : गौरतलब है कि इस बार महाकुंभ में दूरसंचार सेवाएं अत्याधुनिक तकनीक से जोड़ी जा रही हैं. ये काम सिंधिया के नेतृत्व में हो रहा है. इससे महाकुंभ में आने वाले लोगों को बेहतरीन सुविधाएं मिलेंगी.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
Prayagraj : केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया पहुंचे महाकुंभ, परिवार के साथ संगम में लगाई डुबकी

Maha Kumbh : केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया (Jyotiraditya Scindia) आज गुरुवार को प्रयागराज (Prayagraj) के महाकुंभ (Maha Kumbh) पहुंचे. उनके साथ पत्नी प्रियदर्शिनी राजे सिंधिया (Priyadarshini Raje) और बहन चित्रांगदा सिंह (Chitrangada Singh) भी थीं. उन्होंने अरैल घाट पर पूजा-अर्चना की और फिर पवित्र संगम में स्नान किया. मालूम हो कि महाकुंभ 2025 को यादगार बनाने के लिए डाक विभाग ने तीन खास डाक टिकट जारी किए. केंद्रीय मंत्री सिंधिया ने इनका विमोचन किया. उन्होंने कहा कि डाक विभाग भारत के इतिहास और विकास का अहम हिस्सा रहा है.

क्या कुछ बोले सिंधिया ? 

इन डाक टिकटों में महर्षि भारद्वाज आश्रम, कुंभ स्नान और अक्षयवट की महिमा को दिखाया गया है. सिंधिया ने कहा कि ये टिकट महाकुंभ की आध्यात्मिक और सांस्कृतिक पहचान को दुनिया तक पहुंचाएंगे. सिंधिया ने कहा कि भारत का डाक विभाग देश के लगातार विकास और इतिहास के सफर का एक महत्वपूर्ण अंग रहा है.

Advertisement
साथ ही उन्होंने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और उनकी सरकार को इस आयोजन के लिए बधाई दी. सिंधिया ने डाक विभाग और दूरसंचार मंत्रालय के कर्मचारियों की मेहनत की सराहना की. उन्होंने कहा कि महाकुंभ के सफल आयोजन के लिए सभी लोग पूरी मेहनत कर रहे हैं.

ये भी पढ़ें : 

• महाकुंभ जा रहे श्रद्धालुओं को रीवा में रोका, 10 घंटे से जाम में फंसे लोग, CM यादव ने कही ये बात

• महाकुंभ में शामिल हुए गौतम अदाणी, संगम तट पर की पूजा, अपने हाथों से बनाया महाप्रसाद

गौरतलब है कि इस बार महाकुंभ में दूरसंचार सेवाएं अत्याधुनिक तकनीक से जोड़ी जा रही हैं. ये काम सिंधिया के नेतृत्व में हो रहा है. इससे महाकुंभ में आने वाले लोगों को बेहतरीन सुविधाएं मिलेंगी.

ये भी पढ़ें : 

•  Maha Kumbh 2025 : महाकुंभ में पहुंचीं सबसे सुंदर साध्वी, सोशल मीडिया पर खुली पोल

• महाकुंभ में जाने से पहले जानिए, क्या है सही रूट ? कब होंगे कौन-से धार्मिक कार्यक्रम


MPCG.NDTV.in पर मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार,लाइफ़स्टाइल टिप्स हों,या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें,सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.