विज्ञापन
This Article is From Jan 29, 2025

महाकुंभ जा रहे श्रद्धालुओं को रीवा में रोका, 10 घंटे से जाम में फंसे लोग, CM यादव ने कही ये बात

Maha Kumbh News : मालूम हो कि प्रयागराज में मंगलवार-बुधवार की दरम्यानी रात मची भगदड़ में कई लोग घायल हुए हैं. महाकुंभ में मौनी अमावस्या के मौके पर पुण्य अर्जित करने के लिए लाखों लोग प्रयागराज जा रहे हैं.

महाकुंभ जा रहे श्रद्धालुओं को रीवा में रोका, 10 घंटे से जाम में फंसे लोग, CM यादव ने कही ये बात
महाकुंभ जा रहे श्रद्धालुओं को रीवा में रोका, 10 घंटे से जाम में फंसे लोग, CM यादव ने कही ये बात

Maha Kumbh News : मौनी अमावस्या पर प्रयागराज में अमृत स्नान के लिए करोड़ों की भीड़ उमड़ी है. ऐसे में पवित्र स्नान करने जा रहे श्रद्धालुओं को भारी भीड़ के चलते मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश की सीमा पर रोक दिया गया है. छिंदवाड़ा से सोमवार रात तीन बसों से निकले करीब 160 श्रद्धालु भी इसमें फंसे हुए हैं. दरअसल, मंगलवार और बुधवार को प्रयागराज महाकुंभ में लाखों श्रद्धालुओं के पहुंचने से भगदड़ मच गई. हादसे में कई लोगों की मौत हो गई और 50 से ज्यादा लोग घायल हुए. इसके बाद प्रशासन ने सुरक्षा के लिए कदम उठाते हुए श्रद्धालुओं को उत्तर प्रदेश की सीमा पर रोकने का फैसला किया.

रीवा-प्रयागराज मार्ग पर भारी जाम

रीवा-प्रयागराज मार्ग पर भारी भीड़ के चलते श्रद्धालुओं को करीब 10 से 12 घंटे से जाम में फंसे रहना पड़ा है. चाकघाट से प्रयागराज संगम स्थल की दूरी करीब 50 किलोमीटर है. इस रास्ते पर कई गाड़ियां फंसी हुई हैं और आगे का सफर तय करने में घंटों लग सकते हैं.

प्रशासन ने किए पुख्ता इंतजाम

Latest and Breaking News on NDTV

मध्य प्रदेश के रीवा जिले में कलेक्टर प्रतिभा पाल और पुलिस अधीक्षक विवेक सिंह हालात पर नजर बनाए हुए हैं. चाकघाट बॉर्डर पर खाने-पीने, ठहरने, रुकने और इलाज की सुविधाएं मुहैया कराई गई हैं. डॉक्टरों की टीमें भी तैनात हैं.

CM मोहन यादव ने की अपील

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने श्रद्धालुओं से संयम बनाए रखने और प्रशासन के दिशा-निर्देशों का पालन करने की अपील की है. CM मोहन यादव ने श्रद्धालुओं से अपील की है कि वे कि प्रशासन के दिशा-निर्देशों का पालन करें एवं संयम बनाए रखें. CM मोहन यादव ने कहा,

❝  मौनी अमावस्या के अवसर पर प्रयागराज में श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ पड़ा है. इसे देखते हुए रीवा जिले में मध्य प्रदेश-उत्तर प्रदेश की सीमा पर श्रद्धालुओं के लिए विशेष व्यवस्था की गई है. भीड़ के चलते रीवा में कई गाड़ियां जाम के चलते रुकी हुई हैं. ❞

बीती रात महाकुंभ में क्या हुआ ? 

मालूम हो कि प्रयागराज में मंगलवार-बुधवार की दरम्यानी रात मची भगदड़ में कई लोग घायल हुए हैं. महाकुंभ में मौनी अमावस्या के मौके पर पुण्य अर्जित करने के लिए लाखों लोग प्रयागराज जा रहे हैं. विभिन्न यात्री गाड़ियों में भारी भीड़ है. विभिन्न रेलवे स्टेशनों पर भी पुख्ता इंतजाम किए गए हैं. यात्रियों को असुविधा न हो इसके लिए रेल प्रशासन ने सुरक्षा बलों की भी तैनाती की है.

पूरी स्टोरी पढ़ें

MPCG.NDTV.in पर मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार,लाइफ़स्टाइल टिप्स हों,या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें,सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Close
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com