विज्ञापन

MP News: पति, जेठ और ससुर ने महिला को पीटा, पीड़िता ने पुलिस पर लगाया कार्रवाई नहीं करने का आरोप 

पीड़ित महिला रुकसाना बी ने बताया कि पिछले तीन वर्षों से पति फिरोज मुल्तानी, ससुर और जेठ उसे प्रताड़ित कर रहे हैं. पांच दिन पहले तीनों ने मिलकर मुझे और मेरे बच्चों को पीटा, लेकिन पुलिस कार्रवाई नहीं कर रही है.

MP News: पति, जेठ और ससुर ने महिला को पीटा, पीड़िता ने पुलिस पर लगाया कार्रवाई नहीं करने का आरोप 

मध्यप्रदेश के उज्जैन में एक महिला को उसके पति, जेठ और ससुर ने डंडे से जमकर पीट दिया. मामले में पीड़िता ने पुलिस पर मामूली केस दर्ज कर आरोपियों को बचाने का आरोप लगाते हुए एसपी प्रदीप शर्मा से शिकायत की है . महिदपुर में पांच दिन पूर्व हुई इस मारपीट का वीडियो अब वायरल हुआ है .

महिदपुर निवासी रुकसाना बी ने बताया कि पिछले तीन वर्षों से पति फिरोज मुल्तानी, ससुर बाबू मुल्तानी और जेठ रफीक उसे प्रताड़ित कर रहे हैं . पांच दिन पहले उसके कमरे में घुसकर ससुर बाबू मुल्तानी, जेठ रफीक और पति फिरोज ने लकड़ी और नल की छड़ी से पीटा. इस दौरान बीच-बचाव करने आए बेटे रेहान और बेटी फिजा के साथ भी मारपीट की गई.

ट्रेन टिकट के टुकड़े से ब्लाइंड मर्डर का खुलासा, प्रेमी ने पहली प्रेमिका के साथ मिलकर दूसरी को मार डाला

बेटा बोला दो साल पहले भी मां को पीटा था 

पीड़िता के बेटे रेहान ने गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि उसके दादाजी का महिलाओं के प्रति व्यवहार ठीक नहीं है और इसी बात को लेकर घर में लंबे समय से विवाद चल रहा था. दो साल पहले भी उसकी मां की इतनी पिटाई की गई थी कि उनके हाथ में फ्रैक्चर हो गया था, लेकिन समाज के लोगों ने समझौता कराकर मामला दबा दिया था. घटना का कुछ लोगों ने वीडियो बनाया था जो अब वायरल हो रहा है. 

MP में अब पोस्टर वॉर: BJP कार्यालय के सामने लगा दिग्विजय का बैनर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने फाड़ा, क्या लिखा था?

खुलेआम घूम रहे आरोपी दे रहे धमकी  

मारपीट के बाद पीड़िता के भाई शाहरुख सुसनेर से पहुंचे और राघवी थाने में शिकायत दर्ज कराई . पुलिस ने ससुर बाबू और पति फिरोज के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है . वहीं पीड़िता और उसके बच्चों का आरोप है कि आरोपी खुलेआम घूम रहे हैं और लगातार जान से मारने की धमकी दे रहे हैं. मामले में कड़ी कार्रवाई और अन्य आरोपियों के नाम बढ़ाने की मांग को लेकर पीड़िता ने एसपी और आईजी से न्याय की गुहार लगाई है. 

MPCG.NDTV.in पर मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार,लाइफ़स्टाइल टिप्स हों,या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें,सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Close