विज्ञापन

MP: सो रहे पति के सिर पर हथौड़े से किए कई बार, झगड़े और मारपीट से तंग आकर पत्नी ने की हत्या  

आरोपी पत्नी ने पुलिस को बताया कि पति आए दिन उसके साथ मारपीट करता था और उसे प्रताड़ित करता था. इससे परेशान होकर उसने पति की हत्या कर दी.

MP: सो रहे पति के सिर पर हथौड़े से किए कई बार, झगड़े और मारपीट से तंग आकर पत्नी ने की हत्या  

मध्यप्रदेश के उज्जैन स्थित उन्हेल में हुए एक सनसनीखेज हत्याकांड का पुलिस ने चंद घंटों में खुलासा कर दिया. युवक की हत्या उसकी पत्नी ने ही हथौड़े मारकर की थी. आरोपी पत्नी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. सीएसपी विक्रम सिंह अहिरवार के अनुसार मंगलवार सुबह नागराज मंदिर के पीछे रहने वाले ड्राइवर विक्रम लोहार का शव रक्तरंजित हालत में उसके घर में बिस्तर पर पड़ा मिला था.

पुलिस की पूछताछ में टूटी पत्नी 

मृतक के पिता अशोक लोहार की रिपोर्ट पर अज्ञात आरोपी के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर जांच शुरू की गई. जांच के दौरान मृतक की पत्नी माधुरी उर्फ राधिका पर संदेह होने पर पूछताछ की गई. पहले वह टालमटोल करती रही, लेकिन बाद में सख्ती से पूछताछ करने पर उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया.

रोज करता था मारपीट

आरोपी पत्नी ने पुलिस को बताया कि पति विक्रम आए दिन उसके साथ मारपीट करता था और उसे प्रताड़ित करता था . घटना वाली रात भी दोनों के बीच विवाद हुआ था. इससे नाराज होकर उसने देर रात सो रहे पति के सिर पर हथौड़े से कई वार कर दिए, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई . बता दें कि उन्हेल में हाल ही में यह तीसरा मामला है जिसमें पत्नी ने अपने पति की हत्या की है. 

ये भी पढ़ें... 

हनीमून मर्डर केस: सोनम पर बरसे राजा के भाई विपिन, कहा-वह झूठी, परिवार कर रहा मदद, मर्डर के बाद संपर्क में थी

MP कांग्रेस में खींचतान: कुर्सी को लेकर दिखा ड्रामा, जीतू पटवारी और दिग्विजय का Video वायरल 

MP में अब पोस्टर वॉर: BJP कार्यालय के सामने लगा दिग्विजय का बैनर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने फाड़ा, क्या लिखा था?

पूरी स्टोरी पढ़ें

MPCG.NDTV.in पर मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार,लाइफ़स्टाइल टिप्स हों,या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें,सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Close
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com