विज्ञापन

VIDEO: घर के बाहर खड़ी बाइक लेकर टहलते हुए निकल गया चोर, सीसीटीवी कैमरे में कैद हुआ नजारा

Viral Video: मामला तिरुपति सैफरॉन कॉलोनी का है, चोरी हुई बाइक निवासी पुष्पेंद्र सिंह भदोरिया की है, जो हुंडई शोरूम में काम करते हैं. पीड़ित ने अपनी बाइक नंबर HF Deluxe (MP09VA9213) को अपने घर के बाहर खड़ी की थी. पीड़ित ने बताया कि रात करीब 3:34 बजे एक अज्ञात युवक ने बाइक को चुराते हुए उसकी बेटी ने देखा था.

VIDEO: घर के बाहर खड़ी बाइक लेकर टहलते हुए निकल गया चोर, सीसीटीवी कैमरे में कैद हुआ नजारा
MOTERCYCLE THIEF WALKED AWAY PARKED BIKE

Bike Theft: मध्य प्रदेश के उज्जैन में वाहन चोरी की घटनाएं लगातार बढ़ती जा रही हैं. बीते बुधवार की रात ऐसी ही एक घटना फिर सामने आई है, जिसमें चोर घर के सामने खड़ी बाइक टहलाते हुए ले उड़ता है. घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई है. मामले की शिकायत पर पुलिस अब सीसीटीवी फुजेट के आधार पर बाइक चोर को तलाश कर रही हैं. चोर बाइक को चुराकर ऐसे जा रहा है, जैसे उसे पकड़े जाने की फिक्र तक नहीं हो.

मामला तिरुपति सैफरॉन कॉलोनी का है, चोरी हुई बाइक निवासी पुष्पेंद्र सिंह भदोरिया की है, जो हुंडई शोरूम में काम करते हैं. पीड़ित ने अपनी बाइक नंबर HF Deluxe (MP09VA9213) को अपने घर के बाहर खड़ी की थी. पीड़ित ने बताया कि रात करीब 3:34 बजे एक अज्ञात युवक ने बाइक को चुराते हुए उसकी बेटी ने देखा था.

ये भी पढ़ें-Paper Leak: कॉलेज ने ही कर दिया पेपर लीक, एग्जाम से पहले परीक्षार्थियों को थमा दिया फिजिक्स का प्रश्न पत्र

मास्टर चाबी से बाइक का हैंडल लॉक खोलकर बिना स्टार्ट किए भागा चोर

रिपोर्ट के मुताबिक बुधवार रात 3:34 बजे एक अज्ञात युवक पीड़ित के घर के बाहर खड़ी बाइक के पास पहुंचा और साथ लाए मास्टर चाबी की मदद से बाइक का हैंडल लॉक खोलकर बिना स्टार्ट किए ही वहां से उसे उड़ा ले गया. इसी दौरान दूसरी मंजिल पर सो रही उनकी बेटी ने आवाज सुन पिता को जगाकर बताया भी कि बाइक चोरी हो रही है, लेकिन जब तक पीड़ित नीचे पहुंचा, बाइक चोर मौके से फरार हो चुका था.

सीसीटीवी कैमरे फुजेट में बाइक चोर नारंगी रंग की शर्ट पहने हुआ दिखा

गौरतलब है सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हुए फुजेट के मुताबिक बाइक चोर नारंगी रंग की शर्ट पहना हुआ है. युवक बाइक का लॉक खोलकर ले जाता फुटेज में दिख रहा है. पीड़ित ने तुरंत चोरी का केस चिमनगंज थाना में दर्ज कराया, पुलिस अब सीसीटीवी फुटेज के आधार पर चोर को तलाश रही है. बता दें, उज्जैन शहर में आए दिन वाहन चोरी की घटनाएं सामने आ रही हैं, लेकिन चोर पुलिस के हाथ नहीं आ रहे..

ये भी पढ़ें-VIDEO: खुले कुएं से गिरा नन्हा हाथी, 3 घंटे तक चला रेस्क्यू ऑपरेशन...कूदता-फांदता बाहर आया जम्बो, देखें वीडियो

MPCG.NDTV.in पर मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार,लाइफ़स्टाइल टिप्स हों,या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें,सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Close