विज्ञापन

उज्जैन महाकाल में 9 दिन का रिकॉर्ड, 32 लाख श्रद्धालु पहुंचे, 572 क्विंटल लड्डू बिके, 6.31 करोड़ की आय

उज्जैन के महाकाल मंदिर में सावन के शुरुआती 9 दिनों में 32.64 लाख श्रद्धालुओं ने दर्शन कर नया रिकॉर्ड बनाया है. इस दौरान 572 क्विंटल लड्डू प्रसादी की बिक्री से 2.61 करोड़ और शीघ्र दर्शन व्यवस्था से 3.70 करोड़ रुपये की आय मंदिर समिति को हुई है.

उज्जैन महाकाल में 9 दिन का रिकॉर्ड, 32 लाख श्रद्धालु पहुंचे, 572 क्विंटल लड्डू बिके, 6.31 करोड़ की आय
ujjain mahakal temple sawan record devotees laddu prasadi income earning.

मध्य प्रदेश के उज्जैन में श्रावण मास शुरू होते ही बाबा महाकाल के दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ रही है. 30 जुलाई से शुरू हुए श्रावण माह के बाद मात्र 9 दिनों में 32 लाख से अधिक श्रद्धालु बाबा के दर पर पहुंच चुके हैं. इसी के साथ दर्शनार्थियों ने लड्डू प्रसादी खरीदने का रिकॉर्ड भी बनाया है.

मंदिर को 3.70 करोड़ रुपये की आय 

महाकाल मंदिर के सहायक प्रशासक आशीष फलवाड़िया ने बताया कि 30 जुलाई से शुरू हुए सावन मास के चलते दर्शनार्थियों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है. इसके चलते पिछले 9 दिनों यानी 7 अगस्त की शाम तक 32 लाख 64 हजार श्रद्धालु बाबा के दर्शन कर चुके हैं. इसके अतिरिक्त बीते 9 दिनों में शीघ्र दर्शन सुविधा के जरिए मंदिर समिति को करीब 3.70 करोड़ रुपये की आय हुई है.

ujjain mahakal temple sawan record devotees.

ujjain mahakal temple sawan record devotees.

572 क्विंटल लड्डू का प्रसाद बिका 

फलवाड़िया ने बताया कि श्रद्धालुओं की संख्या बढ़ने से लड्डू प्रसादी की बिक्री भी काफी बढ़ी है. अब तक के रिकॉर्ड के अनुसार बीते 9 दिनों में करीब 572 क्विंटल लड्डू प्रसादी की बिक्री हुई है. इससे मंदिर समिति को 2 करोड़ 61 लाख रुपये की आय प्राप्त हुई है.

पहले सोमवार को पहुंचे 6 लाख श्रद्धालु

श्रावण के शुरुआती 9 दिनों में सबसे ज्यादा भीड़ 3 अगस्त यानी पहले सोमवार को देखने को मिली. इस दिन 6 लाख से ज्यादा श्रद्धालुओं ने बाबा महाकाल के दर्शन किए. इस दिन 77.36 क्विंटल लड्डू प्रसादी की बिक्री हुई, जिससे मंदिर समिति को करीब 36 लाख 70 हजार 800 रुपये की आय हुई. इसके अलावा रविवार को करीब 4 लाख 76 हजार और शनिवार को 4 लाख 19 हजार श्रद्धालु मंदिर पहुंचे.

MPPSC में 38वीं रैंक, अब परिधि ने 'डॉक्टर' बन पूरा किया पिता का सपना, पेट में लगे टांकों के साथ दी थी परीक्षा 

पूरी स्टोरी पढ़ें

MPCG.NDTV.in पर मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार,लाइफ़स्टाइल टिप्स हों,या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें,सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com