विज्ञापन
This Article is From Feb 23, 2024

Mahakal Mandir: आयुष्मान खुराना पहुंचे उज्जैन के महाकाल मंदिर, बाबा का आशीर्वाद लिया और किया ये काम...

महाकाल बाबा में लोगों की बहुत ही आस्था है. मंदिर में हमेशा से ही प्रसिद्ध उद्योगपति, नेता, अभिनेता और खिलाड़ी बाबा महाकाल का आशीर्वाद लेने अक्सर आते रहते हैं. महाकाल लोक बनने के बाद बाबा महाकाल की शरण में वीआईपी भक्तों की संख्या बढ़ती जा रही है.

Mahakal Mandir: आयुष्मान खुराना पहुंचे उज्जैन के महाकाल मंदिर, बाबा का आशीर्वाद लिया और किया ये काम...
आयुष्मान खुराना पहुंचे उज्जैन के महाकाल मंदिर

Ayushmaan Khurrana at Mahakaleshwar Temple: विश्व प्रसिद्ध महाकालेश्वर मंदिर में शुक्रवार की रात को बॉलीवुड के जाने-माने एक्टर आयुष्मान खुराना आर्शीवाद लेने पहुंचे. उन्होने चांदी द्वार से बाबा की पूजा की और बाबा का आर्शीवाद कर नंदी के कान में विश मांगी. इस दौरान पुजारियों ने उनसे पूजा कारवाई.

आयुष्मान ने कही नंदी के कान में अपनी विश

बॉलीवुड के प्रसिद्ध एक्टर आयुष्मान खुराना शुक्रवार की रात 9 बजे महाकाल मंदिर पहुंचे उन्होंने चांदी द्वार से महाकाल के दर्शन करें. यहां पंडित राम गुरु और विपुल चतुर्वेदी ने उनसे पूजा करवाई. जिसके बाद अभिनेता आयुष्मान खुराना ने नंदी हाल में बैठकर कुछ देर बाबा की आराधना की. इसके बाद खुराना ने परंपरा के अनुसार नंदी के कान में अपनी विश कही. खुराना के साथ उनका स्टाफ भी मौजूद था, पूजा के बाद खुराना मीडिया से चर्चा किए बगैर इंदौर में हो रही शूटिंग के लिए तुरंत ही रवाना हो गए.  इस दौरान उनके साथ सांसद प्रतिनिधि कपिल कटारिया और रोहित जैन भी मौजूद रहे.

ये भी पढ़ें सचिव से परेशान आदिवासी महिला सरपंच ने कलेक्टर से लगाई गुहार, कहा- ...अब आत्महत्या कर लेंगे सरकार!

आते रहते हैं वीवीआईपी लोग...

महाकाल बाबा में लोगों की बहुत ही आस्था है. मंदिर में हमेशा से ही प्रसिद्ध उद्योगपति, नेता, अभिनेता और खिलाड़ी बाबा महाकाल का आशीर्वाद लेने अक्सर आते रहते हैं. महाकाल लोक बनने के बाद बाबा महाकाल की शरण में वीआईपी भक्तों की संख्या बढ़ती जा रही है. यहां गुरुवार को प्रसिद्ध कॉमेडियन भारती सिंह और मध्य प्रदेश के डिप्टी सीएम जगदीश देवड़ा अपने परिवार के साथ बाबा का आशीर्वाद लेने आए थे. वहीं पिछले दिनों भारतीय टीम के कई क्रिकेटर और बॉलीवुड के अभिनेताओं के साथ उद्योगपति अनिल अंबानी भी बाबा का आशीर्वाद लेने आए थे.

ये भी पढ़ें WPL की हुई शानदार ओपनिंग सेरेमनी, शाहरुख सहित कई बॉलीवुड स्टारों ने अपनी परफार्मेंस से जीता दिल

पूरी स्टोरी पढ़ें

MPCG.NDTV.in पर मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार,लाइफ़स्टाइल टिप्स हों,या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें,सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Close
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com