विज्ञापन
This Article is From Jul 14, 2024

रेवती रेंज में पौधारोपण शुरू: महिलाओं ने बजाए शंख, विजयवर्गीय ने की पूजा-अर्चना... इंदौर में आज रोपे जाएंगे 11 लाख पौधे

Indor Plantation World Record: एक पेड़ मां के नाम... के तहत इंदौर में 51 लाख पौधे लगाए जाएंगे. वहीं रविवार को इंदौर के रेवती रेंज पर 11 लाख पौधे रोपा जा रहा है. देश के सबसे स्वच्छ शहर इंदौर पूरे जोश के साथ हरियाली का रिकॉर्ड बनाने के लिए तैयार है.

रेवती रेंज में पौधारोपण शुरू: महिलाओं ने बजाए शंख, विजयवर्गीय ने की पूजा-अर्चना... इंदौर में आज रोपे जाएंगे 11 लाख पौधे

Ek Ped Maa Ke Naam Campaign: देश के सबसे स्वच्छ शहर इंदौर में रविवार, 14 जुलाई को 11 लाख पौधे रोपे (Indor Plantation) जाएंगे. 50 हजार से अधिक लोग इंदौर पहुंचकर पौधारोपण कर वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाएंगे. इस कार्यक्रम में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव भी शामिल होंगे. BSF रेवती रेंज पर सुबह 6 बजे से पौधारोपण का कार्यक्रम शुरू हो गया. मंत्री कैलाश विजयवर्गीय, संभागायुक्त दीपकसिंह, कलेक्टर आशीषसिंह, महापौर पुष्यमित्र भार्गव, निगमायुक्त शिवम वर्मा ने पौधरोपण किया. हालांकि पौधारोपण से पहले कैलाश विजयवर्गीय ने पूजा-अर्चना की.

महिलाओं ने शंख बजाकर की पौधारोपण की शुरुआत

मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने मुहूर्त में पौधा लगाकर महाअभियान की शुरुआत की. इस दौरान महिलाओं ने शंख बजाया. इतना ही नहीं सबसे पहले  कैलाश विजयवर्गीय ने पूजा-अर्चना की और पंडितों ने वैदिक मंत्रोच्चार भी किया.

कैलाश विजयवर्गीय ने कहा, 'एक ही दिन में 11 लाख पौधे लगाकर वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाना है. जिसे जहां जगह मिले वह वहीं पौधे लगाए. हमें जलवायु परिवर्तन और ग्लोबल वॉर्मिंग की चुनौती को स्वीकार करना है. उन्होंने आगे कहा, 'पूरी दुनिया को इंदौर वाले रास्ता दिखाएंगे. पीएम मोदी के एक पेड़ मां के नाम लगाने के संकल्प को पूरा करना है.'

इंदौर को दान में मिले 20 करोड़ पौधे

'एक पेड़ मां के नाम' अभियान के तहत इंदौर को 20 करोड़ पौधे देशभर से दान में मिले हैं. ये पौधे आंध्र प्रदेश सहित देश के विभिन्न हिस्सों से 300 ट्रकों से आए हैं.

लगाए जाएंगे 1.21 लाख बड़े और 4.5 लाख छोटे पेड़ वाले पौधे 

इस पौधारोपण अभियान में 100 संगठनों के 50 हजार से अधिक लोग हिस्सा ले रहे हैं. इसके लिए रेवती रेंज को 9 जोन व 100 सब जोन में बांटा गया है. इनमें 1.21 लाख बड़े पेड़ वाले पौधे और 4.5 लाख छोटे पेड़ वाले पौधे लगाए जाएंगे. इतना ही नहीं इन पौधों को सुरक्षित रखने और इसमें पानी डालने के लिए रखरखाव की योजना भी तैयार की गई है. पौधों को पर्याप्त मात्रा में पानी मिल सके इसके लिए तीन प्रकृतिक जल संरचनाएं तैयार की गई है.  दरअसल, पौधों में पानी की आपूर्ति ड्रिप सिंचाई, बोरिंग और ओवरहेड टैंक के जरिए  की जाएगी.

ये भी पढ़े: एक पेड़ मां के नाम: MP की पुलिस इकाइयों में रोपे गए 1.25 लाख पौधे, प्रदेश में 5.50 करोड़ पौधरोपण का लक्ष्य

इन प्रजातियों के लगाए जा रहे हैं पौधे

जिन पौधों का रोपण किया जा रहा है, उनमें नीम, बादाम, अशोक, कटहल, जामुन, मालश्री, महागन्य, कसुरिना, टर्मिनेलिया, टेब्युबिया, स्ट्रेकुला फोएटिया, रोसिया, बिक्सा ओरेलाना, टेकोमाल, गाउडीचाउडी, थेपसिया, डलबर्जिया सिस्सू, गउआ, स्पेथोडिया सहित कई प्रजातियों के पौधे हैं.

ये भी पढ़े: एक पेड़ मां के नाम... भोपाल में आज लगाए जाएंगे 12 लाख पौधे, CM जंबूरी मैदान में करेंगे पौधारोपण

पूरी स्टोरी पढ़ें

MPCG.NDTV.in पर मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार,लाइफ़स्टाइल टिप्स हों,या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें,सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Close
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com