विज्ञापन
This Article is From Jan 27, 2024

महिला को जबड़े में दबाकर चल दिया बाघ, घने जंगल में मिली लाश, इलाके में फैली दहशत

रेस्क्यू टीम ने जब दूसरी महिला की तलाश की तो कड़ी मशक्कत के बाद उसका शव जंगल में मिला. शव को जंगल से लाकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है और पार्क प्रबंधन की ओर से घटना की जांच शुरू कर दी गई है.

महिला को जबड़े में दबाकर चल दिया बाघ, घने जंगल में मिली लाश, इलाके में फैली दहशत
सांकेतिक फोटो

Bandhavgarh National Park: बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में बाघ ने दो महिलाओं पर हमला कर दिया. हमले के बाद बाघ एक महिला को जबड़े में दबाकर जंगल लिए गया जिससे हड़कंप मच गया. जानकारी लगते ही पार्क की रेस्क्यू टीम सहित बड़ी तादात में ग्रामीण मौके पर पहुंचे. बाघ और महिला की तलाश की गई. कड़ी मशक्कत के बाद महिला का शव जंगल में पाया गया. बाघ के हमले से आहत दूसरी महिला को अस्पताल में भर्ती करवा दिया गया है. घटना पनपथा कोर की है और दोनों महिलाएं चंसूरा की रहने वाली थीं.

यह भी पढ़ें : गणतंत्र दिवस समारोह में ठिठुरते बच्चों को कलेक्टर ने ओढ़ाई शॉल, अब स्कूलों की लगेगी 'क्लास'

जंगल में मिला महिला का शव

उमरिया जिले के विश्व प्रसिद्ध बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में उस वक्त हड़कंप मच गया जब झाड़ियों में छिपे बाघ ने दो महिलाओं पर हमला बोल दिया. इसमें एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई और दूसरी महिला को बाघ अपने जबड़े में दबाकर जंगल की ओर चला गया. जानकारी के बाद पार्क प्रबंधन की टीम मौके पर पहुंची, जहां घायल को अस्पताल में भर्ती कराया गया. महिला का इलाज जारी है. वहीं रेस्क्यू टीम ने जब दूसरी महिला की तलाश की तो कड़ी मशक्कत के बाद उसका शव जंगल में मिला. शव को जंगल से लाकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है और पार्क प्रबंधन की ओर से घटना की जांच शुरू कर दी गई है.

यह भी पढ़ें : शिक्षा विभाग की गजब लेट लतीफी! 9वीं क्लास में मिलनी थी साइकिल, मिलते-मिलते आ गए 10वीं के एग्जाम

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में महिला का इलाज जारी

जानकारी के अनुसार, पनपथा परिक्षेत्र अंतर्गत ग्राम चंसुरा की रहने वाली दोनों महिलाएं अन्य महिलाओं के साथ जंगल से सूखी लकड़ियां लेने गई हुई थीं, जहां झाड़ियों में छिपे बाघ ने अचानक उन पर हमला कर दिया. बाघ के हमले में एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई और दूसरी को वह जबड़े में दबाकर जंगल की ओर चला गया. हमले के बाद पार्क प्रबंधन की टीम मौके पर पहुंची और घायल महिला को मानपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया जहां उसका इलाज जारी है. वहीं दूसरी महिला के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है. इस घटना से गांव और पूरे इलाके में दहशत का माहौल है.

पूरी स्टोरी पढ़ें

MPCG.NDTV.in पर मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार,लाइफ़स्टाइल टिप्स हों,या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें,सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com