विज्ञापन
This Article is From Dec 06, 2024

"ताला तो बड़ा मजबूत है... ", दरवाजे पर लिख कर भागे चोर ! देखा तो सिलेंडर और पंखे गायब

MP Samachar : इतना ही नहीं, चोरों ने कक्षाओं में लगे पंखे निकाले और स्कूल के बोर्ड पर लिखा, "हमको पकड़ना मुश्किल है". ये संदेश पुलिस को खुला चैलेंज देने जैसा है. गांव वालों को जब इस बारे में पता चला...तो उन्होंने इस घटना से नाराज होकर पुलिस से अपील की.

"ताला तो बड़ा मजबूत है... ", दरवाजे पर लिख कर भागे चोर ! देखा तो सिलेंडर और पंखे गायब
"ताला तो बड़ा मजबूत है... ", दरवाजे पर लिख कर भागे चोर ! देखा तो सिलेंडर और पंखे गायब

MP News in Hindi : मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के बड़वानी (Barwani) में कुछ चोरों ने ऐसा कारनामा किया जिसकी चर्चा हर जगह हो रही है. दरअसल, जिले के राजपुर तहसील के गाँव मोरनी में चोरों ने कुछ ऐसा किया जिसे सुन कर गाँव वाले हैरान रह गए. बता दें कि शुक्रवार सुबह गांव के लोगों ने देखा कि स्कूल में चोरी हो चुकी है. चोर छत के ताले तोड़कर अंदर घुसे और स्कूल के रसोई घर में रखे सामान को अस्त-व्यस्त कर दिया. उन्होंने गैस सिलेंडर और पंखे चुरा लिए. चोर यही नहीं रुके! जाते-जाते चोर स्कूल ऑफिस के दरवाजे पर ये लिख गए की ताला बड़ा मज़बूत है... टूटा नहीं ! 

ऑफिस का ताला तोड़ने में नाकाम

स्कूल के ऑफिस में भी चोरों ने ताला तोड़ने की कोशिश की लेकिन ताला नहीं टूटा. अपनी इस नाकामी पर चोरों ने ऑफिस के दरवाजे पर लिखा, "मिशन नाकाम, ताला बहुत मजबूत है" और एक उदासी वाला चेहरा ☹️ बना दिया.

Latest and Breaking News on NDTV

ये भी पढ़ें :

बॉस ने किया रेप तो लड़की ने ऑफिस में की खुदकुशी... WhatsApp ने खोले राज

आगे की छानबीन में जुटी पुलिस

इतना ही नहीं, चोरों ने कक्षाओं में लगे पंखे निकाले और स्कूल के बोर्ड पर लिखा, "हमको पकड़ना मुश्किल है". ये संदेश पुलिस को खुला चैलेंज देने जैसा है. गांव वालों को जब इस बारे में पता चला...तो उन्होंने इस घटना से नाराज होकर पुलिस से अपील की और कहा कि चोरों को जल्द से जल्द पकड़ा जाए. ऐसी घटनाओं पर रोक लगाई जाए. शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है. गांव वालों से मिली जानकारी के आधार पर चोरों की पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं.

ये भी पढ़ें :

तलाक के बाद भी पति रखता था ख्याल ! अचानक पलाश के पेड़ से लटकी मिली बेटी और माँ

पूरी स्टोरी पढ़ें

MPCG.NDTV.in पर मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार,लाइफ़स्टाइल टिप्स हों,या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें,सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com