विज्ञापन
This Article is From Jul 22, 2023

मध्य प्रदेश के सतना में युवक का शव मिलने से हड़कंप, मौत के कारण की तलाश में पुुलिस

मध्य प्रदेश के सतना में एक युवक का शव बरामद हुआ. मौत की वजह को लेकर संशय बरकरार है. बताया जाता है कि मृतक हत्या के मामले में आरोपी रह चुका है.

मध्य प्रदेश के सतना में युवक का शव मिलने से हड़कंप, मौत के कारण की तलाश में पुुलिस
मध्य प्रदेश पुलिस (फाइल फोटो)
सतना:

मध्य प्रदेश के सतना में धान के खेत में एक युवक का शव बरामद हुआ है. मृतक की पहचान कमलेश प्रजापति के रूप में हुई है. वो करसरा थाना सिंहपुर का रहने वाला था. 40 वर्षीय कमलेश का शव भंवर गांव के एक खेत में मिला. कमलेश पर हत्या के आरोप भी रहे हैं.

मृतक कमलेश का अपराधिक रिकॉर्ड भी रहा है. उस पर अक्टूबर 2022 में मारपीट और हत्या का केस दर्ज हुआ था. वो जमानत पर बाहर चल रहा था.

पुलिस जांच में जुटी
सिंहपुर थाना प्रभारी शैलेंद्र पटेल ने बताया कि अक्टूबर 2022 में मनोज चौधरी नाम के युवक से कमलेश, संतोष और मोनू नाम के आरोपियों ने मारपीट की थी. मनोज चौधरी की इलाज के दौरान मौत हो गई थी. पुलिस कमलेश की हत्या, आत्महत्या या ज्यादा शराब पीने से होने वाली मौत को ध्यान में रखकर जांच कर रही है.

पुलिस के अनुसार इस युवक की मौत संदिग्ध दिखाई पड़ रही है. मध्य प्रदेश पुलिस का कहना है कि इस युवक की हत्या हुई है या इस युवक ने आत्महत्या की है या फिर कहीं ज्यादा शराब पीने से इस युवक की मौत हुई है, इस बारे में तो पीएम रिपोर्ट आने और पुलिस की जांच पूरी होने के बाद ही बताया जा सकता है.

ये भी पढ़ें: छत्तीसगढ़: आईएएस ऑफिसर रानू साहू गिरफ्तार, ईडी ने कल घर पर मारा था छापा

पूरी स्टोरी पढ़ें

MPCG.NDTV.in पर मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार,लाइफ़स्टाइल टिप्स हों,या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें,सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com