विज्ञापन
This Article is From Aug 23, 2025

उज्जैन में देर रात मामूली बात पर तनाव, पथराव के साथ चले चाकू-तलवार, दो घायल और एक गंभीर

मध्य प्रदेश के उज्जैन में एक नारा लगाने को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया, जिससे तनाव फैल गया. घटना में पथराव और हथियारों का इस्तेमाल हुआ, जिसमें एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया और दो अन्य को मामूली चोटें आईं.

उज्जैन में देर रात मामूली बात पर तनाव, पथराव के साथ चले चाकू-तलवार, दो घायल और एक गंभीर

Ujjain Hindi News: मध्य प्रदेश के उज्जैन में शुक्रवार रात एक नारा लगाने पर दो पक्षों में विवाद होने से तनाव फैल गया. घटना में पथराव के साथ हथियार भी चले, जिससे एक युवक गंभीर घायल हो गया. वहीं, दो को मामूली चोट आई है. मामले में पुलिस संदिग्धों को तलाश रही हैं.

पुलिस के अनुसार, मक्सी रोड स्थित पंड्या खेड़ी निवासी नारायण सिंह ने शुक्रवार शाम विशेष समुदाय के युवकों के सामने नारा लगा दिया. इससे नाराज युवक रात को कुछ साथियों के साथ, लाठी, चाकू, तलवार लेकर नारायण के घर पहुंचा और हमला कर दिया. नारायण को बचाने का प्रयास करने पर बदमाशों ने महिलाओं के साथ भी मारपीट कर दी. घटना की जानकारी मिलते ही हिंदूवादी संगठन के सदस्य भी इकट्ठा हो गए, जिसके कारण पथराव भी हो गया. सूचना मिलते ही पंवासा पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को काबू में किया.

आरोपियों की तलाश

इधर घटना में चाकू तलवार लगने से घायल नारायण को परिजनों ने अस्पताल पहुंचाया. वहीं, क्षेत्र के लोग रात 11 बजे थाने पहुंचे और बताया कि नारायण के घर हमला क्षेत्र में ही रहने वाले असलम ने अपने साथियों कादर, दाऊद और दो अन्य के साथ मिलकर किया है. मामले में पुलिस रिपोर्ट दर्ज कर आरोपियों को तलाश रही हैं. वहीं, क्षेत्र में तनाव को देखते हुए पुलिस बल तैनात कर है.

ये भी पढ़ें- किसी की निकहत तो किसी के लिए उर्वशी, हनीट्रैप गैंग की 'बड़ी' दुल्हन छोटे युवकों को फंसाकर ठगती है करोड़ों

पूरी स्टोरी पढ़ें

MPCG.NDTV.in पर मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार,लाइफ़स्टाइल टिप्स हों,या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें,सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com