विज्ञापन
This Article is From Jul 11, 2024

15 साल के बेटे की मोहब्बत में मां ने दिया साथ, नाबालिग गर्लफ्रेंड को ले भागे दोनों, ऐसे हुआ खुलासा

Off Beat News in Hindi : मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के शिवपुरी (Shivpuri) जिले से हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है, जहां एक नाबालिक बेटे की मां ने अपने ही 15 साल के नाबालिक बेटे को न केवल उकसाया बल्कि 16 साल की लड़की को अपने साथ बहला-फुसला कर उत्तर प्रदेश लेकर चली गई. 

15 साल के बेटे की मोहब्बत में मां ने दिया साथ, नाबालिग गर्लफ्रेंड को ले भागे दोनों, ऐसे हुआ खुलासा
15 साल के बेटे की मोहब्बत में मां ने दिया साथ, नाबालिग गर्लफ्रेंड को ले भागे दोनों, ऐसे हुआ खुलासा

Ajab Gajab : मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के शिवपुरी (Shivpuri) जिले से हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है, जहां एक नाबालिक बेटे की मां ने अपने ही 15 साल के नाबालिक बेटे को न केवल उकसाया बल्कि गांव में ही रहने वाली 16 साल की नाबालिक लड़की को शादी का झांसा देकर अपने साथ उत्तर प्रदेश के झांसी ले गई और झांसी में किराए के मकान में रहने लगी. इधर, नाबालिक युवती के परिजनों की रिपोर्ट के बाद पुलिस ने लड़की को झांसी से बरामद कर दोनों मां बेटे को गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस ने दोनों मां बेटे के खिलाफ बलात्कार और पोस्को एक्ट की धाराओं में मामला दर्ज किया है.

24 जून को लापता हुई लड़की

दरअसल, यह मामला शिवपुरी जिले के करेरा थाना क्षेत्र से सामने आया है जिसका खुलासा 24 जून को हुआ था. जब घर से लापता हुई नाबालिक युवती के परिजनों ने थाने पहुंचकर उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी. पुलिस ने बच्ची की गुमशुदगी के बाद उसे खोजने की कोशिश की. काफी खोजबीन के बाद उसे झांसी में बरामद कर लिया.

बरामद होने के बाद हुआ खुलासा

बच्ची को बरामद करके जब जब पुलिस ने उससे  से पूछताछ की, तो उसने बताया कि उसी के गांव में रहने वाले 16 साल के युवक ने शादी का झांसा दिया था और उसकी मां ने भी इसे मंजूर किया था. इसके बाद उसे उत्तर प्रदेश के झांसी ले जाया गया, जहां उसके लिए किराए का मकान भी दिया गया था.  इस पर पुलिस ने नाबालिक युवक और उसकी मां के खिलाफ बलात्कार और पोस्को एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है.

ये भी पढ़ें : 

दहेज कानून के लपेटे में पटवारी, बीवी ने दर्ज कराया मारपीट का मामला

लड़के को हुआ था बचपन का प्यार

नाबालिक युवती और नाबालिक युवक दोनों पास-पास में एक ही गांव में रहते थे और इन दोनों में बचपन का प्यार कब हो गया पता ही नहीं चला. दोनों ने एक दूसरे से प्यार का इजहार किया और साथ जीने मरने की कसमें खाई, लेकिन हैरानी की बात यह है कि नाबालिक बेटे की मां ने उसे समझाइश देने की बजाय गलत का काम में मदद की जिसके बाद युवती को घर से भगा ले जाने केनाबालिक ने उसे अपने साथ झांसी में रखने जैसा घटना को अंजाम दे दिया... जिसमें अब पुलिसिया कार्रवाई की जाएगी.

ये भी पढ़ें : 

50 लाख का गबन ! खुलासा होने पर BMO समेत 4 पर गिरी गाज, FIR दर्ज

पूरी स्टोरी पढ़ें

MPCG.NDTV.in पर मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार,लाइफ़स्टाइल टिप्स हों,या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें,सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Close
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com