विज्ञापन
This Article is From Sep 29, 2025

जानवर कौन? दो बेटों ने पकड़े सींग, पिता ने कुल्हाड़ी से 12 भैंसों के काट डाले थन, हुई भयानक क्रूरता  

MP News: खेतों से पालतू मवेशियों के निकलने के विवाद पर बाप-बेटों ने मिलकर भैंसों के साथ भयानक क्रूरता की है. 12 मवेशियों के थन काट दिए गए हैं. 

जानवर कौन? दो बेटों ने पकड़े सींग, पिता ने कुल्हाड़ी से 12 भैंसों के काट डाले थन, हुई भयानक क्रूरता  

Madhya Pradesh News: मध्य प्रदेश शिवपुरी से इंसानियत को शर्मसार और हैरान करने वाला एक मामला सामने आया है. मामले में एक पिता और उसके दो बेटों ने मिलकर अपने खेतों में से निकलने वाले दूसरे किसानों के मवेशियों के विवाद पर 12 भैंसों के कुल्हाड़ी से थन काटकर उन्हें गंभीर घायल कर दिया.इस मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दोनों बेटों सहित उनके पिता पर कानूनी धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. 

मामला शिवपुरी जिले की पिछोर तहसील के अंतर्गत मायापुर थाना क्षेत्र के शेरगढ़ गांव से सामने आया है. जिसके भी संज्ञान में यह मामला आया उसने सीधा सवाल यही पूछा कि आखिर जानवर है तो कौन...?

शिवपुरी जिले के मायापुर थाना क्षेत्र में एक हिंसक घटना सामने आई है. जिसमें 12 भैंसों के थन कुल्हाड़ी से काट दिए जाने का आरोप है. बताया गया है कि खेत में घुसने पर नाराज एक पिता और उसके दो बेटों ने यह घिनौनी हरकत अंजाम दी है.
 इस मामले में मवेशियों के मालिक फरियादी कृपान सिंह गुर्जर ने बताया कि शनिवार की शाम को लगभग 6 बजे उनकी 10 भैंसें साथ ही भैयालाल लोधी और लखन कुमार शर्मा की एक-एक भैंस गांव के पास पठार पर चारा खा रही थी. इसी दौरान शिवदयाल लोधी अपने बेटों टीकाराम और अनिल लोधी के साथ मौके पर पहुंचे और भैंसों के खेत में घुसने पर तीनों ने मिलकर हमला कर दिया

बेटों ने पकड़े भैंसों के सींग पिता ने कुल्हाड़ी से काट दिए थन

इस मामले में जो जानकारी सामने आई है उसके मुताबिक टीकाराम और अनिल ने भैंसों के सींग पकड़े जबकि शिवदयाल ने कुल्हाड़ी से उनके थनों पर वार किया इस हमले में सभी 12 भैंसें गंभीर रूप से घायल हो गईं.पुलिस ने इस अमानवीय मामले में रविवार को भारतीय न्याय संहिता (BNS) 2023 की धारा 325 के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

ये भी पढ़ें Shadi.com में मिली दिल्ली की गर्लफ्रैंड ने रेप केस में फंसाया, इंजीनियर युवक ने ट्रेन से कटकर दी जान

ये भी पढ़ें आवारा कुत्तों ने 3 साल के मासूम पर किया हमला, मुंह और पूरा शरीर नोंचा, हर दिन 200 लोगों को बना रहे शिकार

पूरी स्टोरी पढ़ें

MPCG.NDTV.in पर मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार,लाइफ़स्टाइल टिप्स हों,या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें,सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com