विज्ञापन
This Article is From Jun 15, 2025

Septic Tank Death: 5 घंटे तक चला रेस्कयू ऑपरेशन, सेप्टिक टैंक में गिरी किशोरी की नहीं बची जान, डूबकर हुई दर्दनाक मौत

Minor Fall in Septic Tank: किशोरी कॉलोनी में बने सेप्टिंग टैंक के आसपास खेल रही थी, तभी सेप्टिंक टैंक के ऊपर लगा जर्जर ढक्कन टूट गया, जिससे किशोरी सेप्टिक टैंक में समा गई. बताते हैं साथ खेल रही 9 वर्षीय बच्ची ने किशोरी का हाथ पकड़ लिया था, लेकिन 12 वर्षीय किशोरी को ज्यादा देर तक थाम नहीं सकी.

Septic Tank Death: 5 घंटे तक चला रेस्कयू ऑपरेशन, सेप्टिक टैंक में गिरी किशोरी की नहीं बची जान, डूबकर हुई दर्दनाक मौत
minor girl death by fell in septic tank

Minor Gir Death: शिवपुरी शहर के बीचों-बीच बने एक आलीशान कॉलोनी में शनिवार को एक 12 वर्षीय किशोरी की सेप्टिक टैंक में गिरने से मौत हो गई. सेप्टिक टैंक में गिरी किशोरी को टैंक से निकालने के लिए जिला प्रशासन ने एसडीआरएफ की मदद से करीब 5 घंटे तक रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया, लेकिन किशोरी को बचाया नहीं जा सका. 

किशोरी कॉलोनी में बने सेप्टिंग टैंक के आसपास खेल रही थी, तभी सेप्टिंक टैंक के ऊपर लगा जर्जर ढक्कन टूट गया, जिससे किशोरी सेप्टिक टैंक में समा गई. बताते हैं साथ खेल रही 9 वर्षीय बच्ची ने किशोरी का हाथ पकड़ लिया था, लेकिन 12 वर्षीय किशोरी को ज्यादा देर तक थाम नहीं सकी.

ये भी पढ़ें-Raja Murder Case: राजा रघुवंशी मर्डर केस में नया मोड़, एक युवती ने सोनम रघुवंशी को वाराणसी बस स्टैंड पर देखने का किया है दावा

किशोरी सेप्टिक टैंक में डूबती हुई नजर आई 12 वर्षीय किशोरी

रिपोर्ट के मुताबिक सेप्टिंग टैंक में गिरी 12 वर्षीय किशोरी को बचाने पहुंची रेस्क्यू टीम जब मौके पर पहुंची थी, तो किशोरी सेप्टिक टैंक में डूबती हुई नजर आई थी. किशोरी को बचाने के लिए करीब चार से पांच घंटे तक चले रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद तकरीबन 12:30 बजे जब उसे सेप्टिक टैंक से बाहर निकाला गया तब उसकी मौत हो चुकी थी.

 गुस्साए परिवार और कॉलोनी वासियों ने किया प्रबंधन के खिलाफ प्रदर्शन

घटना से गुस्साए परिवार और कॉलोनी वासियों ने कोतवाली में धरना देकर कॉलोनी के खिलाफ प्रदर्शन शुरू कर दिया इसके बाद पुलिस ने इस मामले में कॉलोनी मालिक और उसके मेंटेनेंस प्रभारी के खिलाफ नेगलेंसी का मामला दर्ज कर कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है. पुलिस का कहना है कि मामले की जांच कर आगे की कानूनी कार्रवाई करेगी.

ये भी पढ़ें-Brutal Murder: इसलिए भतीजे ने टंगिया मारकर बुजुर्ग चाचा की ले ली थी जान, अब पत्नी संग हुआ गिरफ्तार

सेप्टिक टैंक में गिरी 12 वर्षीय किशोरी के साथ खेल रही 9 वर्षीय बच्ची ने उसका हाथ पकड़ रखा था, लेकिन उम्र छोटी होने ने ज्यादा देर तक वह किशोरी के हाथों को थामे नहीं रख सकी, जिससे सेप्टिक टैंक में गिरी किशोरी धीरे-धीरे सेप्टिंग में समा गई और डूबने से उसकी मौत हो गई. 

साथ खेल रही 9 वर्षीय मासूम ने किशोरी को बचाने का भरसक किया प्रयास

बताया जाता है सेप्टिक टैंक में गिरी 12 वर्षीय किशोरी के साथ खेल रही 9 वर्षीय बच्ची ने बचाने के लिए उसका हाथ पकड़ लिया था, लेकिन उम्र में छोटी होने ने ज्यादा देर तक किशोरी को हाथों में नहीं थाम सकी. यही वजह थी कि सेप्टिक टैंक में गिरी किशोरी की मौत हो गई. मासूम ने बताया कि लोगों के पहुंचने तक किशोरी सेप्टिक टैंक में नीचे तक जा चुकी थी.

जिला प्रशासन ने किशोरी को बचाने के लिए 5 घंटे तक चलाया रेस्क्यू ऑपरेशन

सेप्टिक टैंक में गिरी किशोरी के रेस्क्यू के लिए मौके पर पहुंची एसडीआरएफ, पुलिस और प्रशासन की टीम ने हाइड्रोलिक मशीन की मदद से टैंक खाली कराया. रात करीब 8:15 बजे से 12:30 तक चले रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद किशोरी को निकाल लिया गया, लेकिन अस्पताल पहुंचने पर किशोरी को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया.

ये भी पढ़ें-क्लीनिक आए मरीज को डॉक्टर ने ऐसे लिखकर दी दवा की पर्ची, कोई भी मेडिकल स्टोर नहीं कर पाया डीकोड!

एसडीआरएफ, पुलिस व प्रशासन की टीम ने सेप्टिक टैंक खाली करने के लिए हाइड्रोलिक मशीन की मदद से शनिवार रात 8:15 बजे से 12:30 तक रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया और किशोरी को निकाल लिया, लेकिन अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया.

प्रॉपर्टी ओनर, कॉलोनी मालिक और मेंटेनेंस स्टाफ खिलाफ लापरवाही का केस

मामले को लेकर कोतवाली पुलिस थाना प्रभारी कृपाल सिंह राठौड़ ने कहा कि मामले में पूरी तरह से लापरवाही बरती गई है. पुलिस इस मामले की जांच कर रही है, पुलिस ने बताया कि प्रॉपर्टी ओनर कॉलोनी मालिक एवं मेंटेनेंस स्टाफ पर नेगलेंसी का मामला दर्ज कार्रवाई शुरू कर दी गई है. अब पूरे मामले की जांच कराई जा रही है.

ये भी पढ़ें-Rationalization: दो दशक बाद बीजापुर के 78 स्कूलों में गूंजेगा ककहरा, बंद पड़े विद्यालयों में पहली बार पहुंचे शिक्षक

पूरी स्टोरी पढ़ें

MPCG.NDTV.in पर मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार,लाइफ़स्टाइल टिप्स हों,या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें,सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com