विज्ञापन
This Article is From Apr 04, 2026

पति-पत्नी ने जहर खाकर दी जान, बिन माता-पिता के रह गई डेढ़ साल की मासूम, 3 साल पहले की थी लव मैरिज

शिवपुरी में तीन साल पहले लव मैरिज करने वाले दंपति ने जहर खाकर जान दे दी. मामूली बात पर उनका विवाद हुआ था. दंपति की मौत के बाद उनकी डेढ़ साल की बच्ची अनाथ हो गई.

पति-पत्नी ने जहर खाकर दी जान, बिन माता-पिता के रह गई डेढ़ साल की मासूम, 3 साल पहले की थी लव मैरिज
Shivpuri Crime News: विवाद के बाद दंपति ने की आत्महत्या.

मध्य प्रदेश के शिवपुरी जिले में तीन साल पहले प्रेम विवाह करने वाले एक दंपति ने मामूली विवाद के चलते जहर खाकर  आत्महत्या कर ली. दोनों के बीच किसी छोटी सी बात को लेकर विवाद हो गया था. जिसके बाद उन्होंने यह खौफनाक कदम उठा लिया. जहर खाने की सूचना मिलते ही ग्रामीणों ने दोनों को शिवपुरी मेडिकल कॉलेज में इलाज के लिए भर्ती कराया. जहां इलाज के दौरान पत्नी ने दम तोड़ दिया, जबकि शनिवार को पति की भी मौत हो गई. दंपति की मौत के बाद अब उनकी  डेढ़ साल की एक मासूम बच्ची अनाथ हो गई है.

एक अप्रैल की रात उठाया खौफनाक कदम 

जानकारी के अनुसार, शिवपुरी जिले के लुकवासा चौकी क्षेत्र में रहने वाले 22 वर्षीय चंद्रपाल आदिवासी और उसकी 21 वर्षीय पत्नी सावित्री ने 1 अप्रैल की रात झोपड़ी में जहरीला पदार्थ खा लिया था. जानकारी लगने पर ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी और दोनों को एंबुलेंस की मदद से इलाज के लिए  शिवपुरी मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया. शुक्रवार को इलाज के दौरान पत्नी की मौत हो गई, जबकि शनिवार को पति चंद्रपाल ने भी दम तोड़ दिया.  

डोली से पहले उठी अर्थी, बिजली गिरने से भाई-बहन की मौत, 30 अप्रैल को होनी थी युवती की शादी

तीन साल पहले की थी लव मैरिज 

बताया जा रहा है कि दंपति ने तीन साल पहले प्रेम विवाह किया था. पिछले छह महीने से दोनों लुकवासा में एक कृषि फार्म पर मजदूरी कर रहे थे. एक अप्रैल को किसी बात पर विवाद होने पर उन्होंने जहर खा लिया. फिलहाल, मेडिकल चौकी पुलिस ने मर्ग कायम कर दोनों शवों का पोस्टमार्टम कराया है. लुकवासा चौकी पुलिस मामले की जांच कर रही है. 

Video: ब्रेक लगाने पर घिसटा... ट्रक से टकराया ट्रेलर, नेशनल हाईवे पर पलटा, CCTV में कैद हुआ हादसा 

पूरी स्टोरी पढ़ें

MPCG.NDTV.in पर मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार,लाइफ़स्टाइल टिप्स हों,या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें,सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com