विज्ञापन

श्योपुर में पानी की 60 फिट ऊंची टंकी पर चढ़ा सांड फंस गया, 5 घंटे की कड़ी मेहनत के बाद क्रेन से उतारा

श्योपुर के ददूनी गांव में जल जीवन मिशन की 60 फीट टंकी पर आवारा सांड चढ़ गया और 20 घंटे फंसा रहा. ग्रामीणों के प्रयास विफल होने पर पंचायत ने क्रेन मंगवाई और 5-6 घंटे की मशक्कत के बाद पुलिस-प्रशासन की मौजूदगी में सांड को सुरक्षित नीचे उतारा गया.

श्योपुर में पानी की 60 फिट ऊंची टंकी पर चढ़ा सांड फंस गया, 5 घंटे की कड़ी मेहनत के बाद क्रेन से उतारा

मध्य प्रदेश के श्योपुर जिले में अजब की तस्वीर देखने को मिली है. ददूनी गांव में बनी पानी की करीब 60 फीट ऊंची टंकी पर एक आवारा सांड चढ़ गया, जिसके बाद वह वहां से उतर नहीं पाया. ब ग्रामीणों की नजर पानी की टंकी पर फंसे सांड पर पड़ी तो लोग हैरत में पड़ गए और नंदी महाराज को सकुशल नीचे लाने के लिए ग्रामीण लोग जतन करने में जुट गए.

काफी मेहनत के बाद ग्रामीणों को सफलता नहीं मिल सकी. गांव में सांड की खबर फैल गई और पुलिस, पंचायत को भी इसकी भनकर लग गई. फिर मौके पर ग्रामीण और प्रशासन के लोग जुट गए, और टंकी से सांड को जमीन पर उतारने के लिए प्रयास शुरू हुए.

सांड को उतारने के लिए पंचायत ने किराए पर क्रेन मंगवाई और करीब 5 से 6 घंटे की कड़ी मेहनत के बाद क्रेन के जरिए सांड को सुरक्षित जमीन पर उतारा गया. सांड को इतनी ऊंचाई से उतरना ग्रामीणों के लिए काफी मुश्किल और चुनौती वाला मंजर रहा.

बताया जा रहा है कि ददूनी गांव में ये सांड रविवार को जल जीवन मिशन की 60 फिट ऊंची पानी की टंकी चढ़ गया था, चढ़ने की रहा तो आसान लगी लेकिन सांड उतर नहीं सका और वही पर खड़ा रहा. गांव के लोगों का कहना है कि सांड करीब 20 गंटे से प्यासा था. इसलिए ऊपर चढ़ गया.
 

पूरी स्टोरी पढ़ें

MPCG.NDTV.in पर मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार,लाइफ़स्टाइल टिप्स हों,या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें,सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Close
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com