सगे भाइयों के मर्डर मामले में चौकी प्रभारी पर एक्शन, SP ने किया लाइन अटैच, 4 आरोपी गिरफ्तार 

MP News: दो सगे भाइयों के मर्डर के मामले में पुलिस ने 4 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. इस मामले पर चौकी प्रभारी पर भी एक्शन हुआ है. 

विज्ञापन
Read Time: 2 mins

Madhya Pradesh News: मध्य प्रदेश के शहडोल जिले के केशवाही में दो सगे भाइयों की हत्या के मामले में एसपी ने कड़ा एक्शन लिया है. इस मामले में लापरवाही बरतने पर चौकी प्रभारी पर एक्शन हुआ है. इसके अलावा  चार लोगों को भी गिरफ्तार कर लिया है. चारों आरोपियों से पूछताछ की जा रही है. 

ये है मामला 

दरअसल दिवाली के दूसरे दिन तीन भाई अपनी दुकान में दीया जलाने के लिए गए थे. इस बीच कुछ लोगों ने आकर उन पर तलवार, लाठियों से हमला कर दिया. इस घटना में तीन सगे भाइयों की मौत हो गई जबकि तीसरा गंभीर रूप से घायल है. इस घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया.पुलिस ने मामले में कड़ा एक्शन लेते हुए चार लोगों को गिरफ्तार कर लिया है. 

Advertisement

वही केशवाही चौकी प्रभारी को इस मामले में लापरवाही बरतने के कारण एसपी ने इन पर भी कड़ा एक्शन लेते हुए लाइन अटैच कर दिया है. 

आरोपियों से की जा रही है पूछताछ 

शहडोल के एसपी रामजी श्रीवास्तव ने कहा कि  मुख्य  आरोपी सहित चार लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है  और  लापरवाही बरतने पर केशवाही चौकी प्रभारी आशीष झारिया को लाइन अटैच कर दिया गया है. आरोपियों से पूछताछ के बाद पूरे मामले का खुलासा होगा. 

ये भी पढ़ें दिवाली के दिन सगे भाइयों पर लाठी-डंडों से ताबड़तोड़ हमला,  2 की मौत, तीसरा बुरी तरह घायल, परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़ 

ये भी पढ़ें उज्जैन में उपासकों को रौंदते हुए निकला गायों का झुंड, सुरक्षित देख भौंचक रह गए लोग, जानें क्या है परंपरा ?  

Advertisement


Topics mentioned in this article