Boiler Explosion: सतना जिले में देर रात एक सॉल्वेंट प्लांट में बॉयलर फटने से एक बड़ा हादसा हो गया. हादसे में एक कर्मचारी के जिंदा जलने से उसकी मौत हो गई, जबकि 5 मजदूर आगजनी में बुरी तरह से झुलसे गए. तेज धमाके के साथ प्लांट में बॉलयर फटने की आवाज दूर-दूर तक सुनाई दी, जिससे आसपास के इलाकों में दहशत फैल गई. प्लांट हादसे में जिंदा जला कर्मचारी मशीन ऑपरेटनर बताया जा रहा है.
ये भी पढ़ें-VIDEO: महाराष्ट्र में डीजल के लिए पंप पर भिड़े लोग, टैंकर आते ही बेकाबू भीड़ ने एकदूसरे पर भांजी लाठियां
हादसे में जिंदा जले प्लांट मशीन ऑपरेटर की मौके पर हुई मौत
रिपोर्ट के मुताबिक बॉलयर फटने से हुई आगजनी में प्लांट में काम कर रहे कर्मचारियों में भगदड़ मच गई और हादसे में बुरी तरह जले प्लांट मशीन ऑपरेटर दिलावर सिंह उर्फ पिंकू तिघरा पिता गोपाल सिंह की जिंदा जलने से मौत हो गई. बताया जा रहा है कि आग की लपटों ने उसकी पूरी बॉडी को अपनी चपेट में ले लिया था, जिससे वह बाहर नहीं निकल सका. हादसा इतना भयानक था कि घटना के बाद प्लांट परिसर में चीख-पुकार मच गई.
एक मजदूर की हालत गंभीर, जिला अस्पताल में चल रहा है उपचार
गौरतलब है भीषण आगजनी की चपेट में आए प्लांट में काम करने वाले मन्नू केवट समेत कुल पांच मजदूर घायल बताए जा रहे हैं. इनमें से एक मजदूर की हालत गंभीर बताई जा रही है, जिसे तत्काल जिला अस्पताल भेजा गया है, जबकि अन्य घायलों की पहचान देर रात तक नहीं हो सकी थी. आग लगने के बाद कुछ समय तक एक कर्मचारी के लापता होने की भी सूचना रही.
ये भी पढ़ें-VIDEO: सड़क पर खड़ा होकर फोन पर बात कर रहा था युवक, दरोगा को लगा वीडियो बना रहा, बरसाए थप्पड़ पर थप्पड़
बिहार का व्यापारी किराए पर सतना में चला रहा है सॉल्वेंट प्लांट
बताया जाता है प्लांट शहर के एक सराफा कारोबारी सौरभ जैन की राइस मिल परिसर में संचालित हो रहा था, जिसे बिहार के एक व्यापारी ने करीब 8 लाख रुपए प्रतिमाह किराए पर लिया हुआ था. घटना की सूचना मिलते ही सिटी कोतवाली टीआई समेत पूरा प्रशासन और पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंच गए और मामले की जांच शुरू कर दी गई है. आग इतनी भयानक थी कि देर रात तक दमकल कर्मी आग पर काबू पाने में जुटे रहे.
ये भी पढ़ें-Student Suicides: छात्र सुसाइड में महाराष्ट्र सबसे आगे, देश में हर दिन औसतन 40 छात्र हार रहे जिंदगी की जंग!