सतना जिले के मारुति नगर क्षेत्र से दो नाबालिग बच्चियों के अचानक लापता हो जाने से इलाके में हड़कंप मच गया है. छात्राएं सप्लीमेंट्री रिजल्ट घोषित होने से पहले ही घर से निकल गईं. परिजनों की शिकायत पर सिटी कोतवाली पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. फिलहाल पुलिस उनकी तलाश में जुटी है. घर के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों में दोनों पैदल जाती हुई दिखाई दे रही हैं.
जानकारी के अनुसार, लापता छात्राओं में से एक रामशिरोमणि शुक्ला निवासी सितपुरा नागौद, हाल निवास शारदा कॉलोनी मारुति नगर की पुत्री अंजली शुक्ला (14) है. दूसरी लड़की पड़ोसी दिनेश सिंह परिहार की पुत्री अदिति सिंह परिहार (14) निवासी अकौना साठिया, हाल निवास मारुति नगर शारदा कॉलोनी है. दोनों शुक्रवार सुबह करीब 10:30 बजे से लापता हैं.
कक्षा 8वीं में खराब रहा रिजल्ट
कोतवाली थाना में दर्ज एफआईआर के अनुसार, अंजली शुक्ला कक्षा 8वीं की छात्रा है और संत कुंज आदर्श विद्यापीठ बरदाडीह में पढ़ती है. वहीं अदिति सिंह परिहार क्राइस्ट ज्योति स्कूल सतना की छात्रा है. दोनों का रिजल्ट खराब रहा है. ऐसे में आशंका जताई जा रही है कि फेल होने के डर से दोनों घर छोड़कर चली गईं. वहीं परिजनों ने किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा बहला-फुसलाकर ले जाने की आशंका भी जताई है.
डोली से पहले उठी अर्थी, बिजली गिरने से भाई-बहन की मौत, 30 अप्रैल को होनी थी युवती की शादी
सीसीटीवी में पैदल जाती दिखीं
दोनों छात्राओं के लापता होने की सूचना के बाद पुलिस ने आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले. फुटेज में दोनों छात्राएं पैदल जाती हुई नजर आईं. बताया जा रहा है कि पुलिस को सर्किट हाउस तक उनकी लोकेशन मिली है.
Video: ब्रेक लगाने पर घिसटा... ट्रक से टकराया ट्रेलर, नेशनल हाईवे पर पलटा, CCTV में कैद हुआ हादसा सीएसपी देवेंद्र सिंह चौहान ने बताया कि दोनों छात्राओं ने सप्लीमेंट्री का पेपर दिया है और रिजल्ट का इंतजार कर रही थीं. दोनों अपने घर से करीब 7 हजार रुपए लेकर निकली हैं. पुलिस टीम उनकी तलाश में लगातार जुटी हुई है.दोनों को तलाश रही पुलिस टीम