विज्ञापन

सतना जिला अस्पताल से नवजात को झोले में भर ले जा रहा था बदमाश, बचाने वाली महिला ने बताई पूरी कहानी- VIDEO

Satna Sardar Vallabhbhai Patel Hospital: सतना जिला अस्पताल के गायनिक वार्ड से एक दिन के नवजात बच्चे को झोले में भरकर चोरी करने का प्रयास किया गया. एक महिला की सूझबूझ से बच्चा बचा गया. पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी की तलाश कर रही है.

सतना जिला अस्पताल से नवजात को झोले में भर ले जा रहा था बदमाश, बचाने वाली महिला ने बताई पूरी कहानी- VIDEO

Satna Crime: सतना जिले के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल, सरदार वल्लभभाई पटेल जिला चिकित्सालय में सुरक्षा की पोल खोलने वाला मामला सामने आया है. यहां के गायनिक वार्ड से एक दिन के नवजात को चोरी करने का प्रयास किया गया. घटना मंगलवार-बुधवार की दरमियानी रात लगभग 2 बजे की बताई जा रही है. 

जानकारी के अनुसार, माडा टोला निवासी शिवानी चौधरी ने मंगलवार की सुबह एक बच्चे को जन्म दिया था. शिवानी ने बताया कि मंगलवार की रात लगभग 10 बजे एक युवक उसके पास आया और बच्चे को फीडिंग करा कर सुला देने के लिए कहा. इसके बाद वह काफी देर तक दूर खड़ा होकर बार-बार वार्ड की तरफ देखता रहा. इस बीच शिवानी को नींद आ गई और वह बच्चा चुरा ले गया.

झोले समेत बच्चा फेंक कर भागा 

युवक बच्चे को झोले में डाल कर डिलीवरी रूम के बाहर से जा रहा था तभी नई बस्ती निवासी अभिलाषा तिवारी को बच्चे के रोने की आवाज उसे झोले से सुनाई दी. उसने ध्यान से देखा तो बच्चे के पैर भी झोले के बाहर नजर आए. इस पर अभिलाषा ने युवक को तुरंत रोका और बच्चे के बारे में पूछताछ शुरू की तो वह भागने लगा. अभिलाषा ने उसका पीछा किया तो वह झोला समेत बच्चे को फेंक कर भाग गया. इस बीच अभिलाषा ने शोर मचाया तो एक नर्स और अभिलाषा का देवर भी आ गए. बच्चे को सकुशल मां को सौंप दिया गया. 

कूलर, पंखा, कुर्सी-टेबल जो मिला कोर्ट ने सब उठवा दिया, गुना PWD दफ्तर हो गया खाली, जानें क्यों चला 'हंटर'

पुलिस कर रही जांच 

मामले की जानकारी सिटी कोतवाली पुलिस को दी गई. पुलिस ने शिवानी और अभिलाषा के बयान के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है. अब पुलिस अस्पताल के सीसीटीवी फुटेज के जरिए आरोपी युवक की शिनाख्त का प्रयास कर रही है. हालांकि, इस घटना ने जिला अस्पताल की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं. गनीमत रही कि महिला की सक्रियता और सूझबूझ से बच्चा चोरी होने से बच गया था.

MP Transfer: एमपी में स‍िर्फ 15 द‍िन के ल‍िए खुली ट्रांसफर विंडो, जान‍िए तबादलों के नियम व शर्तें

पूरी स्टोरी पढ़ें

MPCG.NDTV.in पर मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार,लाइफ़स्टाइल टिप्स हों,या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें,सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com