विज्ञापन
This Article is From Jun 20, 2025

देर रात आंगन में सो रहे बेटे की चीख सुनकर दौड़ी आई मां, खौफनाक मंजर देख उड़ गए होश

Crime News: सागर जिले के एक गांव में अपने ही घर के आंगन में सो रहा एक युवक देर रात चीखने लगा. इसे सुनकर मां दौड़कर आई. लेकिन ऐसा मंजर था जिसे देख मां के पैरों तले जमीन खिसक गई. आइए जानते हैं पूरा मामला क्या है?

देर रात आंगन में सो रहे बेटे की चीख सुनकर दौड़ी आई मां, खौफनाक मंजर देख उड़ गए होश

Madhya Pradesh News: मध्य प्रदेश के सागर जिले के एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां कलयुगी मामा ने अपने ही भांजे की सब्बल से वार कर हत्या कर दी. घटना हली थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम छिरारी बुधवार देर रात की बताई जा रही है. वारदात के बाद आरोपी फरार है. 

जानकारी के मुताबिक 28 साल का गोलू उर्फ गौतम प्रजापति रात में घर पर भोजन कर रहा था. तभी उसका मामा बबलू प्रजापति शराब के नशे में वहां आ धमका और पुरानी रंजिश को लेकर गालीगलौज करने लगा. गोलू ने उसे डांटते हुए घर से बाहर निकाल दिया.

भोजन के बाद गोलू घर के आंगन में पलंग पर सो गया था. इसी दौरान देर रात बबलू वापस लौटा और अपने साथ लाई लोहे की सब्बल से सोते हुए गोलू पर हमला कर दिया. उसने गोलू के सिर और चेहरे पर दो से तीन बार जोरदार वार किए, जिससे उसे गंभीर चोटें आईं.

चीख सुनकर आई मां 

चीख-पुकार सुनकर गोलू की मां हल्ली बाई मौके पर पहुंचीं और शोर मचाया. शोर सुनकर आसपास के लोग भी जमा हो गए, जिन्हें देखकर आरोपी मामा बबलू मौके से भाग निकला. गंभीर रूप से घायल गोलू को पहले रहली स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद उसे बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज, सागर रेफर कर दिया गया. लेकिन इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया.

ये भी पढ़ें 'बेवफा' सोनम के बड़े 'राज' खोलेगा ये सबूत, मेघालय पुलिस कर रही तलाश, मिल गया तो होंगे और भी खुलासे

मामले की जांच में जुटी पुलिस

घटना की सूचना मिलते ही रहली पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है. सूत्रों के अनुसार पुलिस ने आरोपी मामा बबलू प्रजापति को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है.इस घटना से आक्रोश और शोक का माहौल है.परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है.पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है.

ये भी पढ़ें एयर इंडिया ने 21 जून से अंतरराष्ट्रीय उड़ानों में की कटौती, जानिए कौन-कौन से रूट्स पर असर पड़ेगा ? ​​​​​​​

पूरी स्टोरी पढ़ें

MPCG.NDTV.in पर मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार,लाइफ़स्टाइल टिप्स हों,या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें,सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com