विज्ञापन
This Article is From Jun 20, 2025

एयर इंडिया ने 21 जून से अंतरराष्ट्रीय उड़ानों में की कटौती, जानिए कौन-कौन से रूट्स पर असर पड़ेगा ​​​​​​​? 

Air India Flights: एयर इंडिया ने 21 जून से अंतरराष्ट्रीय उड़ानों में कटौती कर दी है. आइए जानते हैं कौन-कौन से रूट्स पर इसका असर पड़ेगा?  

एयर इंडिया ने 21 जून से अंतरराष्ट्रीय उड़ानों में की कटौती, जानिए कौन-कौन से रूट्स पर असर पड़ेगा ​​​​​​​? 

Air India cut back International Flights: एयर इंडिया ने गुरुवार को एक और अहम जानकारी साझा की है. एयरलाइन ने यह स्पष्ट किया कि बोइंग 787 और 777 विमानों द्वारा संचालित उड़ानों में अस्थायी कटौती की जा रही है, जो 21 जून से प्रभावी होगी और कम से कम 15 जुलाई तक जारी रहेगी.

एयर इंडिया ने बताया कि यह निर्णय दो प्रमुख कारणों से लिया गया है. पहला, इन विमानों पर स्वैच्छिक रूप से उन्नत प्री-फ्लाइट सुरक्षा जांच करना और दूसरा, मध्य-पूर्व क्षेत्र में वायुक्षेत्र बंद होने के कारण उड़ानों की अवधि में वृद्धि होना. एयर इंडिया का उद्देश्य उड़ानों के कार्यक्रम को स्थिर बनाना और यात्रियों को अंतिम क्षण की असुविधा से बचाना है.

कटौती के तहत कुछ उड़ानों को अस्थायी रूप से निलंबित कर दिया गया है. इसमें दिल्ली-नैरोबी (एआई961/962) मार्ग पर सप्ताह में चार उड़ानें शामिल हैं जो 30 जून तक निलंबित रहेंगी. इसके अलावा अमृतसर-लंदन (गैटविक) (एआई169/170) और गोवा (मोपा)-लंदन (गैटविक) (एआई145/146) मार्गों की सप्ताह में तीन-तीन उड़ानें भी 15 जुलाई तक बंद रहेंगी.

कई मार्गों पर उड़ानों की संख्या में कमी की गई है. उत्तर अमेरिका के लिए दिल्ली-टोरंटो मार्ग पर अब सप्ताह में 13 की जगह 7 उड़ानें होंगी, दिल्ली-वैंकूवर पर 7 से घटाकर 5, दिल्ली-सैन फ्रांसिस्को पर 10 से 7, दिल्ली-शिकागो पर 7 से 3 और दिल्ली-वॉशिंगटन (डलस) मार्ग पर 5 से घटाकर 3 उड़ानें की जाएंगी.

यूरोप जाने वाली उड़ानों में भी कटौती की गई है. दिल्ली-लंदन (हीथ्रो) की उड़ानें सप्ताह में 24 से घटकर 22, बेंगलुरु-लंदन (हीथ्रो) 7 से 6, अमृतसर-बर्मिंघम और दिल्ली-बर्मिंघम 3 से 2, दिल्ली-पेरिस 14 से 12, दिल्ली-मिलान 7 से 4, दिल्ली-कोपेनहेगन 5 से 3, दिल्ली-वियना 4 से 3 और दिल्ली-एम्सटर्डम मार्ग पर उड़ानें 7 से घटकर 5 रह जाएंगी.

ऑस्ट्रेलिया के लिए दिल्ली-मेलबर्न और दिल्ली-सिडनी मार्गों की उड़ानें भी सप्ताह में 7 से घटाकर 5 कर दी गई हैं. वहीं फार ईस्ट के लिए दिल्ली-टोक्यो (हेनेडा) की उड़ानें 7 से 6 और दिल्ली-सियोल (इंचियोन) की उड़ानें 5 से घटाकर पहले 21 जून से 5 जुलाई तक 3 और फिर 6 जुलाई से 15 जुलाई तक 4 कर दी जाएंगी.

ये विकल्प भी मिलेगा

एयर इंडिया ने इस निर्णय से प्रभावित यात्रियों से खेद प्रकट करते हुए कहा है कि संबंधित यात्रियों से सक्रिय रूप से संपर्क किया जा रहा है. उन्हें वैकल्पिक उड़ानों में स्थानांतरण, नि:शुल्क पुनर्निर्धारण या पूरी धनवापसी जैसे विकल्प प्रदान किए जा रहे हैं. एयर इंडिया ने यह भी बताया कि संशोधित कार्यक्रम उसकी वेबसाइट, मोबाइल ऐप और कॉल सेंटर के माध्यम से चरणबद्ध रूप से उपलब्ध कराया जा रहा है. एयर इंडिया ने कहा कि वह यथाशीघ्र अपनी सभी उड़ानों की सामान्य सेवाएं बहाल करने के लिए प्रतिबद्ध है और यात्रियों, चालक दल और विमानों की सुरक्षा को सर्वोपरि मानते हुए यह निर्णय लिया गया है.

ये भी पढ़ें दो दिनों के लिए छत्तीसगढ़ आएंगे केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह, डिप्टी CM विजय शर्मा ने बताया पूरा प्लान 

ये भी पढ़ें नक्सलियों के 'काल' IG सुंदरराज को अब भी पसंद है खेती करना! NDTV से बताया- किस चीज का है मलाल?

पूरी स्टोरी पढ़ें

MPCG.NDTV.in पर मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार,लाइफ़स्टाइल टिप्स हों,या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें,सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com