विज्ञापन
This Article is From May 02, 2025

‘लव जिहाद’ के आरोपी फरहान मकरानी को कोर्ट ने भेजा जेल, अब भी एक आरोपी फरार

MP News: मध्य प्रदेश के सागर जिले में कथित लव जिहाद के एक मामले में मुख्य आरोपी फरहान मकरानी को कोर्ट ने 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है. आरोपी पर एक छात्रा को हिंदू बनकर प्रेम जाल में फंसाने और धर्म बदलने का दबाव डालने का आरोप है.

‘लव जिहाद’ के आरोपी फरहान मकरानी को कोर्ट ने भेजा जेल, अब भी एक आरोपी फरार

MP Love Jihad: मध्य प्रदेश के सागर जिले में कथित लव जिहाद के एक चर्चित मामले में मुख्य आरोपी फरहान मकरानी को न्यायालय ने 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है. पीड़िता के बयान दर्ज कराने के बाद आरोपी को कोर्ट में पेश किया गया था, जहां से उसे जेल भेजने के आदेश दिए गए.

जानकारी के अनुसार, इस गंभीर मामले में अभी भी एक अन्य आरोपी फरार है, जिसकी तलाश में पुलिस दबिश दे रही है. पुलिस द्वारा जल्द ही दूसरे आरोपी को भी गिरफ्तार करने की बात कही जा रही है.

क्या है मामला? 

सागर जिले में एक मुस्लिम युवक ने कथित तौर पर हिंदू बनकर एक छात्रा को प्रेम जाल में फंसाया. उसने छात्रा के साथ घिनौना काम किया और उस पर धर्म बदलने का दबाव भी डाला. पुलिस ने युवक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. यह घटना सागर के सदर इलाके की है. आरोप है कि आरोपी ने युवती को बताया कि उसका नाम गोलू है और वह मकरोनिया का रहने वाला है. वह हमेशा माथे पर टीका लगाकर उससे मिलने आता था. वह उसे बैजरा मंदिर और बहेरिया शंकरजी मंदिर भी ले गया, ताकि उसे विश्वास हो जाए कि वह हिंदू है. फरहान के खिलाफ विभिन्न धाराओं में पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है. इसमें फरहान के दोस्त रोहित को शामिल किया गया है. मामले की जांच जारी है. 

यह भी पढ़ें : Road Accident: विदिशा में भीषण सड़क हादसा, बारातियों का वाहन पलटने से 4 की मौत! CM ने दी आर्थिक मदद

पूरी स्टोरी पढ़ें

MPCG.NDTV.in पर मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार,लाइफ़स्टाइल टिप्स हों,या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें,सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com