विज्ञापन

सागर में एक को बचाने में डूबे 3 युवक, CM यादव ने 4-4 लाख की आर्थिक मदद का किया ऐलान

सागर जिले में क्रेशर की खदान में डूब रहे एक युवक को बचाने में तीन डूब गए. एक युवक का शव बरामद कर दिया गया है, 2 दो की तलाश जारी है. सीएम पीड़ित परिवारों को 4-4 लाख की सहायता देने का ऐलान किया है.

सागर में एक को बचाने में डूबे 3 युवक, CM यादव ने 4-4 लाख की आर्थिक मदद का किया ऐलान
Sagar 3 Youths Drown in Water-Filled Crusher Mine, CM Announces Compensation.

सागर जिले के बहेरिया थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम गुड़ा के पास स्थित क्रेशर की खदान में नहाते समय तीन युवक डूब गए. साथियों ने युवकों को डूबते देखा तो उन्हें बचाने की कोशिश की, लेकिन गहरे पानी में समा गए. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया गया. रेस्क्यू के लिए एसडीआरएफ (SDRF) टीम को भी बुलाया गया. टीम द्वारा देर रात तक सर्चिंग अभियान चलाया गया, जिसमें अब तक एक युवक का शव बरामद कर लिया गया है, जबकि दो अन्य की तलाश जारी है. सीएम ने पीड़ित परिवार को 4-4 लाख रुपये की आर्थिक सहायता का ऐलान किया है. 

मृतक की पहचान अभिषेक उर्फ अध्धा (20) निवासी कैंट क्षेत्र के रूप में हुई है. वहीं, उसके साथी तनिश कोरी (19) और तेजराम पटेल (20) अभी भी लापता हैं. बताया जा रहा है कि घटना के समय चार युवक खदान पर मौजूद थे, जिनमें से तीन पानी में डूब गए. घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय विधायक प्रदीप लारिया भी मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया.

पानी में डूबे युवकों की तलाश जारी.

पानी में डूबे युवकों की तलाश जारी.

प्रत्यक्षदर्शी ने बताई घटना की पूरी कहानी

प्रत्यक्षदर्शी शिवा वाल्मीकि के अनुसार, “करीब 12:30 बजे हम लोग खदान पर पहुंचे और नहाने लगे. कुछ देर बाद तनिश पानी में डूबने लगा, जिसे बचाने के लिए अभिषेक कूद गया. इसके बाद तेजराम भी बचाने गया, लेकिन वह भी डूबने लगा. आयुष भी मदद के लिए गया, जिसे हम लोगों ने किसी तरह पैंट के सहारे बाहर निकाल लिया. जब तक हम अन्य लोगों को बुलाने गए, तीनों पानी में समा चुके थे.”

मुख्यमंत्री ने किया मुआवजे का ऐलान

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हादसे  पर गहरा दुख व्यक्त किया है. साथ ही उन्होंने मृतकों के परिजनों को 4-4 लाख रुपये की आर्थिक सहायता देने की घोषणा की है. 

पूरी स्टोरी पढ़ें

MPCG.NDTV.in पर मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार,लाइफ़स्टाइल टिप्स हों,या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें,सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Get App for Better Experience
Install Now
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com