विज्ञापन

'ये रीवा है बेटा, मैटर कुछ भी हो... बात-बात में कट्टा निकाल लिया जाता है'

मध्यप्रदेश के रीवा में इंस्टाग्राम पर अवैध कट्टे के साथ 8 राउंड फायरिंग और जानलेवा बाइक स्टंट का वीडियो जमकर वायरल हो रहा है. वीडियो में युवक पुलिस से बेखौफ नजर आ रहा है. पुलिस ने इंस्टाग्राम अकाउंट और वायरल वीडियो की जांच शुरू कर दी है.

'ये रीवा है बेटा, मैटर कुछ भी हो... बात-बात में कट्टा निकाल लिया जाता है'
rewa instagram viral video gun firing stunt

रीवा: मध्य प्रदेश के रीवा जिले में सोशल मीडिया पर अवैध हथियारों का प्रदर्शन और दबंगई दिखाना आम बात होती जा रही है. हाल ही में इंस्टाग्राम पर एक ऐसा ही हैरान कर देने वाला वीडियो सामने आया है, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.

"बात-बात में कट्टा निकाल लिया जाता है..."

वायरल वीडियो की शुरुआत में एक डायलॉग बैकग्राउंड में बजता नजर आता है- "यह रीवा है बेटा, मैटर कुछ भी हो संभाल लिया जाता है, बात-बात में कट्टा निकाल लिया जाता है." इसके तुरंत बाद इंस्टाग्राम अकाउंट पर हाथ में सिगरेट और अवैध कट्टा लेकर लगातार 8 राउंड फायरिंग करने का खतरनाक वीडियो अपलोड किया जाता है.

सड़क पर जानलेवा स्टंट और पुलिस का खौफ नहीं

जानकारी के अनुसार, वायरल वीडियो में दिख रहा युवक करहिया निवासी 'राज उर्फ रॉक' बताया जा रहा है. इसी इंस्टाग्राम अकाउंट पर चलती बाइक पर खड़े होकर खतरनाक स्टंट करने के कई वीडियो भी पोस्ट किए गए हैं. जिस समय यह स्टंट किए जा रहे थे, सड़क पर अन्य गाड़ियां भी गुजर रही थीं, जिससे राहगीरों की जान जोखिम में नजर आ रही थी.

11 साल के सुमेध का कमाल: 'वर्ल्ड अर्निस चैंपियनशिप' में जीता सिल्वर, इतनी उम्र से ले रहे ट्रेनिंग

जांच में जुटी पुलिस

रीवा में इस तरह अवैध कट्टे और पिस्टल का लहराया जाना पुलिस गश्त और सुरक्षा पर बड़े सवाल खड़े करता है. हालांकि हाल ही में चोरहटा पुलिस ने दो युवकों को 8 कट्टों के साथ गिरफ्तार किया था. फिलहाल रीवा पुलिस वायरल वीडियो और संबंधित इंस्टाग्राम आईडी की बारीकी से जांच कर रही है. पुलिस का कहना है कि जांच के बाद आरोपी युवक की पहचान कर नियमानुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी.

इंदौर मेट्रो का अंडरग्राउंड सफर: 1000 टन की मशीन जमीन से 20 मीटर नीचे उतरकर रोजाना बनाएगी 65 फीट सुरंग

पूरी स्टोरी पढ़ें

MPCG.NDTV.in पर मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार,लाइफ़स्टाइल टिप्स हों,या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें,सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com