AI से बनाई खराब खाने की Fake Photo! ग्वालियर ट्रेनिंग सेंटर MP से राजस्थान पुलिस के 36 प्रशिक्षु OUT

MP News: ग्वालियर के तिघरा स्थित पुलिस प्रशिक्षण केंद्र से राजस्थान पुलिस के 36 प्रशिक्षुओं को कथित रूप से AI से बनाई गई तस्वीरें सोशल मीडिया पर फैलाकर खराब खाना परोसने का आरोप लगाने के मामले में वापस राजस्थान भेज दिया गया.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
rajasthan police 36 trainees sent back from gwalior training center ai images- food controversy
Ai Generated Image

राजस्थान पुलिस के 36 प्रशिक्षुओं को मध्यप्रदेश के ग्वालियर स्थित पुलिस प्रशिक्षण केंद्र से वापस उनके राज्य भेज दिया गया है. इन पर आरोप है कि उन्होंने कृत्रिम मेधा (AI) का इस्तेमाल कर प्रशिक्षण केंद्र के खाने को खराब दिखाने वाली तस्वीरें बनाईं और उन्हें सोशल मीडिया पर प्रसारित किया.

जांच में सामने आई AI से बनी तस्वीरें

न्‍यूज एजेंसी भाषा के अनुसार मध्यप्रदेश के अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक राजा बाबू सिंह ने बताया कि जांच में यह सामने आया कि कुछ रंगरूट AI-जनित तस्वीरों का उपयोग कर तिघरा स्थित पुलिस प्रशिक्षण केंद्र (PTC) को बदनाम करने का अभियान चला रहे थे. अधिकारी के अनुसार, इन तस्वीरों में प्रशिक्षण केंद्र में परोसे गए भोजन को बासी और खराब दिखाया गया था, जबकि जांच में इन दावों की पुष्टि नहीं हुई.

Advertisement

‘घोर अनुशासनहीनता' का आरोप

सिंह ने कहा कि इन 36 जवानों ने कथित तौर पर “नापाक, शरारती और घोर अनुशासनहीनता” का प्रदर्शन किया और प्रशिक्षण केंद्र के लिए समस्याएं पैदा कीं. इन प्रशिक्षुओं में से अधिकतर राजस्थान पुलिस की दूरसंचार शाखा से जुड़े बताए गए हैं.

नौ महीने के प्रशिक्षण के लिए आए थे रंगरूट

अधिकारियों के मुताबिक, राजस्थान के पुलिस महानिदेशक के अनुरोध पर कुल 1,005 रंगरूटों को ग्वालियर के प्रशिक्षण केंद्र में भर्ती किया गया था. जांच के बाद 36 प्रशिक्षुओं को वापस भेज दिया गया. पीटीसी ने इन प्रशिक्षुओं को राजस्थान पुलिस के निरीक्षक सतवीर यादव को सौंप दिया, जो उन्हें गुरुवार को अपने साथ वापस राजस्थान ले गए.

खाने को लेकर भी सामने आई मांग

अधिकारियों के अनुसार, राजस्थान पुलिस की ओर से भर्ती किए गए कर्मियों के लिए भोजन तैयार करने में मदद के लिए केवल दो रसोइए तैनात किए गए थे और उनकी निगरानी के लिए कोई स्थायी अधिकारी नहीं था. बताया गया कि प्रशिक्षु मशीन से बने भोजन के बजाय गट्टे की सब्जी, केर-सांगरी और भट्टी की रोटियां जैसे पारंपरिक राजस्थानी व्यंजनों की मांग कर रहे थे. 

IAS Love Marriage: शादी के बाद रवि स‍िहाग पुडुचेरी जाएंगे या इश‍िता राठी मध्‍य प्रदेश आएंगीं? कौन बदलेगा कैडर?