विज्ञापन
This Article is From Jun 09, 2025

Raja Raghuwanshi Murder: राजा रघुवंशी हत्याकांड में चौथा आरोपी भी गिरफ्तार, विक्की के साथ मिटाए थे सबूत

राजा रघुवंशी हत्याकांड (Raja Raghuwanshi) में पुलिस ने चौथे आरोपी आनंद कुर्मी को मध्य प्रदेश के सागर जिले की बीना तहसील के बसारी गांव से गिरफ्तार किया है. आनंद कुर्मी मुख्य आरोपी विक्की का पड़ोसी है और विक्की के साथ मिलकर इस हत्याकांड की साजिश रची थी.

Raja Raghuwanshi Murder: राजा रघुवंशी हत्याकांड में चौथा आरोपी भी गिरफ्तार, विक्की के साथ मिटाए थे सबूत

Indore Couple: राजा रघुवंशी हत्याकांड (Raja Raghuwanshi Murder) की गुत्थी सुलझाने में पुलिस को एक और बड़ी सफलता मिली है. इस हाईप्रोफाइल मर्डर केस में पुलिस ने चौथे आरोपी को मध्य प्रदेश के सागर जिले की बीना तहसील के बसारी गांव से गिरफ्तार किया है. आरोपी की पहचान आनंद कुर्मी के रूप में हुई है, जो कि मुख्य आरोपी विक्की का पड़ोसी है. बताया जा रहा है कि आरोपी आनंद ने विक्की के साथ मिलकर इस हत्याकांड की साजिश रची थी.

इंदौर और शिलॉन्ग पुलिस (Shellong Police) की संयुक्त टीम ने खिमलाशा थाना क्षेत्र के बसारी गांव में दबिश देकर आनंद को गिरफ्तार किया. पुलिस सूत्रों के अनुसार, सोनम की हत्या की योजना बहुत सोच-समझकर रची गई थी और इसमें केवल विक्की ही नहीं, बल्कि उसके आसपास के लोग भी शामिल थे. इन्हीं में से एक था आनंद कुर्मी, जो हत्या के बाद से फरार चल रहा था.

सभी आरोपी हुए गिरफ्तार

जानकारी के अनुसार, सोनम रघुवंशी की हत्या ने पूरे प्रदेश को हिला कर रख दिया था. यह मामला शुरुआत से ही बेहद गंभीर और रहस्यमयी बना हुआ था. सोनम की हत्या के बाद से पुलिस लगातार आरोपियों की तलाश कर रही थी. इस मामले में अब तक कुल चार आरोपी गिरफ्तार किए जा चुके हैं. पुलिस को इस गिरफ्तारी से कई अहम सुराग हाथ लगे हैं और उम्मीद जताई जा रही है कि आने वाले दिनों में केस से जुड़े और भी बड़े खुलासे हो सकते हैं. गिरफ्तार आरोपियों में राज कुशवाह, विशाल उर्फ विक्की ठाकुर, आकाश राजपूत और सोनम रघुवंशी हैं. राज और विशाल इंदौर और आकाश ललितपुर (यूपी) के रहने वाले हैं.

आनंद ने सबूत मिटाने की भी कोशिश की

पुलिस का मानना है कि हत्या की पूरी साजिश पहले से ही रची जा चुकी थी. आनंद और विक्की ने मिलकर हत्या को अंजाम देने के बाद सबूत मिटाने की भी कोशिश की. पुलिस अब आनंद से पूछताछ कर रही है, ताकि हत्या से जुड़े अन्य तथ्यों की भी पुष्टि हो सके.

ये भी पढ़ें- सोनम जब रोती-बिलखती यूपी के गाजीपुर के ढाबे पर पहुंची तो क्या हुआ? जानिए इस रिपोर्ट में

लंबे समय से गांव में नहीं दिख रहा आरोपी

स्थानीय लोगों के अनुसार, आनंद कुर्मी लंबे समय से गांव में नहीं दिख रहा था. कुछ लोगों ने बताया कि वह अचानक गांव छोड़कर कहीं चला गया था, जिससे शक की सुई उसी पर टिक गई थी. पुलिस ने तकनीकी सर्विलांस और मुखबिरों की सूचना पर कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार किया.

फिलहाल आरोपी आनंद से पुलिस गहन पूछताछ कर रही है और इस हत्याकांड से जुड़े सभी पहलुओं की जांच की जा रही है. पुलिस की यह कार्रवाई केस में एक अहम मोड़ साबित हो सकती है. अधिकारी उम्मीद जता रहे हैं कि आनंद की गिरफ्तारी के बाद हत्या की पूरी कहानी जल्द ही सामने आ सकती है.

ये भी पढ़ें- इसी राज के प्यार में राजा की गई जान! सोनम बताएगी सच?

पूरी स्टोरी पढ़ें

MPCG.NDTV.in पर मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार,लाइफ़स्टाइल टिप्स हों,या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें,सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Close
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com