विज्ञापन
This Article is From Jun 09, 2025

सोनम जब रोती-बिलखती यूपी के गाजीपुर के ढाबे पर पहुंची तो क्या हुआ? जानिए इस रिपोर्ट में

The Murder Accused Sonam: पति राजा रघुवंशी की मौत की खबर के एक हफ्ते तक अंडरग्राउंड रही पत्नी सोनम रघुवंशी अचानक 9 जून को यूपी के गाजीपुर जिले के ढाबे पर देर रात बदहवाश मिलती है. 3 राज्यों की पुलिस अब नवविवाहित जोड़ों की शादी, हनीमून और मर्डर के रहस्य को सुलझाने में जुट गई है. 

सोनम जब रोती-बिलखती यूपी के गाजीपुर के ढाबे पर पहुंची तो क्या हुआ? जानिए इस रिपोर्ट में
how Sonam Raghuvanshi reached the Gazipur dhaba

Raja Raghuvansi Murder Case: शादी के बाद पति राजा रघुवंशी के साथ हनीमून मनाने गई सोनम रघुवंशी की कहानी और किरदार दोनों धीरे-धीरे सतह पर आने लग गए हैं. गुवाहटी के रास्ते 20 मई को इंदौर से मेघालय हनीमून के लिए पहुंचे कपल का दो दिन सामान्य बीता, लेकिन तीसरे दिन लापता हुए कपल की दास्तां हर किसी को झकझोर रही है.

पति राजा रघुवंशी की मौत की खबर के एक हफ्ते तक अंडरग्राउंड रही पत्नी सोनम रघुवंशी अचानक 9 जून को यूपी के गाजीपुर जिले के ढाबे पर देर रात बदहवाश मिलती है. 3 राज्यों की पुलिस अब नवविवाहित जोड़ों की शादी, हनीमून और मर्डर के रहस्य को सुलझाने में जुट गई है. 

ये भी पढ़ें-Raja Murder Mystery: इंदौर के राजा रघुवंशी मर्डर केस में कब क्या हुआ, यहां पढ़िए मर्डर मिस्ट्री की पूरी टाइम लाइन

बदहवाश हालत में रविवार देर रात गाजीपुर के ढाबे पर पहुंची सोनम रघुवंशी

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले के एक ढाबे पर पति राजा रघुवंशी की हत्यारोपी सोनम रघुवंशी बदहवाश हालत में रविवार देर रात पहुंचती है और ढाबे मालिक से फोन मांगकर रोते-रोते अपने भाई को फोन लगाती है. गाजीपुर में अपनी मौजदूगी की बात कहती है और फिर दहाड़ मारकर रोने लग जाती है. 

ढाबे से युवती को पति की हत्या के आरोप में गिरफ्तार कर लेकर गई पुलिस

देर रात एक लड़की को रोता देख ढाबा मालिक साहिल यादव को दया आ जाती है. वह सोनम को पानी ऑफर करने के बाद चाय भी पूछता है, लेकिन जब मौके पर पहुंचकर पुलिस सोनम को गिरफ्तार करती है, तो उसके पांव तले जमीन सरक जाती है, क्योंकि यूपी पुलिस युवती को पति राजा रघुवंशी की हत्या के आरोप में गिरफ्तार कर ले जाती है.

ये भी पढ़ें-Sonam-Raja Marriage Video: राजा से शादी कर खुश नहीं थी सोनम ! सिंदूरदान का वायरल वीडियो कह रहा है पूरी कहानी

ढाबा मालिक ने बताया कि युवती बहुत परेशान दिख रही थी. ढाबे पर बैठे एक परिवार से जब उसे मदद नहीं मिला, तो उसकी हालत देख बिना सोचे उसने अपना फोन युवती को थमा दिया, लेकिन ढाबे पर पहुंची पुलिस ने संगीन अपराध में गिरफ्तार कर उसे साथ ले गई तो उसके होश उड़ गए.

ये भी पढ़ें-Sonam Arrested: 17 दिन से लापता सोनम रघुवंशी यूपी के एक ढाबे में मिली, 11 दिन पहले शिलांग में मिला था पति का शव

गाजीपुर जिले से यूपी पुलिस ने सोनम रघुवंशी समेत 4 को गिरफ्तार किया

गौरतलब है उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले से युपी पुलिस ने सोमवार को सोनम रघुवंशी समेत 4 को गिरफ्तार किया है. सोनम को शिलॉन्ग में पति राजा रघुवंशी की हत्या करने के शक में गिरफ्तार किया गया है. शिलॉन्ग पहुंचा कपल दो दिन बाद अचानक लापता हो गया था और कुछ दिन बाद उसके पति की सड़ी-गली लाश एक पहाड़ी बरामद हुई थी.

सोनम को तीनों राज्यों की पुलिस पति राजा के हत्यारोपी की तरह देख रही है

मृत राजा रघुवंशी के मर्डर केस में कथित रूप से पति की हत्या में शामिल सोनम रघुवंशी को तीनों राज्यों की पुलिस आरोपी की तरह देख रही है. शिलॉन्ग से यूपी पहुंची सोनम गाजीपुर जिले के नंदगंज के पास एक ढाबे पर पहुंचकर अपने घर पर फोन किया था, जिसके बाद यूपी पुलिस ने उसे वहां गिरफ्तार कर लिया था. 

ये भी पढ़ें-इसी राज के प्यार में राजा की गई जान! सोनम बताएगी सच?

सूत्र कहते हैं कि सोनम शादी से खुश नहीं थी. वायरल एक वीडियो में दुल्हन बनीं सोनम खुश नहीं दिख रही हैं. पति राजा की हत्या की आंशका में गिरफ्तार की गई सोनम ने किसी लोकल हत्यारे को सुपारी पति की हत्या करवाई और मेघायल से गायब हो गई. 

 10 मई को राजा-सोनम ने किया अरेंज मैरिज, 2 जून को हो गई पति की मौत 

उल्लेखनीय ह 10 मई को शादी के बाद 9 दिन बाद कपल हनीमून के लिए मेघालय गया था. 23 मई को कपल के लापता होने की सूचना आई. करीब 11 दिन बाद 2 जून को राजा रघुवंशी का शव मिला, लेकिन सोनम का अता-पता नहीं था. अभी एसआईटी छानबीन कर रही थी कि 9 जून को सोनम यूपी में गाजीपुर में एक ढाबे से गिरफ्तार लिया.

ये भी पढ़ें- Raja Murder Case: लव अफेयर के चक्कर में हुई राजा की हत्या! सोनम का राज कुशवाहा से था संबंध- सूत्र

पूरी स्टोरी पढ़ें

MPCG.NDTV.in पर मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार,लाइफ़स्टाइल टिप्स हों,या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें,सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Close
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com