विज्ञापन

राजा-सोनम की शादी के ₹11.42 लाख के कैटरिंग बिल पर विवाद, 2.82 लाख नहीं चुकाए, कैटरर्स ने इन्‍हें भेजा नोटिस

इंदौर राजा रघुवंशी हत्याकांड में शादी के कैटरिंग बिल को लेकर विवाद सामने आया है. ₹11.42 लाख के बिल में से करीब 2.82 लाख रुपये का भुगतान नहीं किया गया है. जिसे लेकर कैटरर्स ने सोनम के पिता और राजा के भाई को लीगल नोटिस भेजा है.

राजा-सोनम की शादी के ₹11.42 लाख के कैटरिंग बिल पर विवाद, 2.82 लाख नहीं चुकाए, कैटरर्स ने इन्‍हें भेजा नोटिस
indore raja sonam raghuwanshi wedding catering bill notice.

इंदौर के चर्चित राजा रघुवंशी हत्याकांड मामले में अब एक नया विवाद सामने आ गया है, जो राजा और सोनम की शादी के कैटरिंग बिल के बकाया भुगतान को लेकर शुरू हुआ है. विवाह समारोह में भोजन व्यवस्था संभालने वाले कैटरर्स ने 2.82 लाख की बकाया राशि की वसूली के लिए मुख्य आरोपी सोनम के पिता गोविंद रघुवंशी और मृतक राजा के भाई विपिन रघुवंशी को कानूनी नोटिस भेजा है. 

2.82 लाख रुपये बकाया, धोखाधड़ी का केस दर्ज कराने की तैयारी

कैटरर्स हितेश उर्फ जिम्मी रोहिरा के वकील जयंत राठौर का आरोप है क‍ि 10 और 11 फरवरी 2025 को आयोजित राजा-सोनम रघुवंशी के विवाह समारोह में कैटरिंग का कुल अनुबंध 11,42,550 रुपये का था. बार-बार मांगने पर 8.60 लाख रुपये का भुगतान कर दिया गया, लेकिन 2,82,550 रुपये अब भी बकाया हैं. नोटिस की 15 दिनों की समय सीमा समाप्त होने के बाद भी बकाया राशि का भुगतान नहीं किया गया है. ऐसे में अब सिविल कोर्ट में वसूली का दावा पेश करने के साथ-साथ पुलिस से शिकायत कर केस दर्ज कराने की तैयारी की जा रही है. वकील का दावा है क‍ि इस मामले में सोनम रघुवंशी को भी सह-आरोपी बनाया जाएगा.

सोनम रघुवंशी ने शिलॉन्ग कोर्ट में किया सरेंडर

बता दें क‍ि राजा रघुवंशी हत्याकांड की मुख्य आरोपी सोनम रघुवंशी ने सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद मेघालय के शिलॉन्ग कोर्ट में आत्मसमर्पण कर दिया है, जहां से उसे जेल भेज दिया गया. सुप्रीम कोर्ट ने 23 जुलाई को सोनम की जमानत रद्द करते हुए 3 हफ्ते के भीतर सरेंडर करने का निर्देश दिया था. सोनम के जेल जाने पर राजा के भाई विपिन रघुवंशी ने प्रतिक्रिया देते हुए मेघालय सरकार का आभार जताया और न्याय मिलने की उम्मीद जताई.

न्यूक्लियर फैमिली से बढ़ रहा डिप्रेशन, सोनम की जमानत रद्द करते हुए सुप्रीम कोर्ट की बड़ी टिप्पणी

क्‍या है राजा रघुवंशी हत्याकांड? 

शादी के बाद राजा और सोनम रघुवंशी मई 2025 में मेघालय घूमने गए थे, जहां से 23 मई को दोनों लापता हो गए थे. 2 जून 2025 को राजा रघुवंशी का शव एक गहरी खाई में मिला था. पुलिस की जांच में सोनम रघुवंशी पर अपने प्रेमी के साथ मलिकर उसकी हत्‍या कराने का आरोप लगा. पुलिस ने सोनम को मुख्य आरोपी मानते हुए उसे और उसके प्रेमी समेत अन्‍य लोगों को गिरफ्तार क‍िया. इसके बाद से मामला कोर्ट में चल रहा है.

राजा रघुवंशी हत्याकांड: मुख्य आरोपी सोनम ने शिलांग कोर्ट में किया सरेंडर, 3 हफ्ते की थी मोहलत

पूरी स्टोरी पढ़ें

MPCG.NDTV.in पर मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार,लाइफ़स्टाइल टिप्स हों,या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें,सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Close