विज्ञापन

इंदौर हनीमून मर्डर केस से जुड़े 'राजा भोज' ढाबे पर पिलाई जा रही थी शराब, राजा रघुवंशी के भाइयों पर FIR

शिलांग में 'हनीमून मर्डर' के शिकार राजा रघुवंशी की याद में शुरू हुए इंदौर के 'राजा भोज' ढाबे पर पुलिस ने छापा मारा है. बिना लाइसेंस अवैध शराब परोसने पर राजा के भाइयों पर FIR दर्ज की गई है. 

इंदौर हनीमून मर्डर केस से जुड़े 'राजा भोज' ढाबे पर पिलाई जा रही थी शराब, राजा रघुवंशी के भाइयों पर FIR
shillong honeymoon murder raja raghuwanshi family raja bhoj dhaba indore

देश भर में सुर्खियां बटोरने वाले चर्चित 'शिलांग हनीमून मर्डर केस' के मृतक राजा रघुवंशी के परिवार द्वारा संचालित 'राजा भोज ढाबा' पर राऊ थाना पुलिस ने छापा मारकर अवैध रूप से शराब परोसे जाने का भंडाफोड़ किया है. पुलिस की टीम जब ढाबे पर पहुंची तो वहां ग्राहकों को शराब पिलाई जा रही थी. शराब परोसने का वैध लाइसेंस मांगने पर ढाबा प्रबंधन कोई दस्तावेज पेश नहीं कर सका. इसके बाद पुलिस ने राजा रघुवंशी के भाई और ढाबा मैनेजर सचिन रघुवंशी समेत अन्य आरोपियों के खिलाफ आबकारी एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज किया है.

कर्मचारियों की जानकारी छिपाने पर भी कार्रवाई

जांच के दौरान पुलिस को ढाबे पर काम करने वाले कर्मचारियों का कोई रिकॉर्ड नहीं मिला. संचालक ने न तो कर्मचारियों का पुलिस वेरिफिकेशन कराया था और न ही उनकी सूची थाने में जमा की थी. बीएनएस (BNS) की धारा 223 के तहत शासकीय आदेशों का उल्लंघन करने पर राजा के दूसरे भाई और ढाबा संचालक विपिन रघुवंशी के खिलाफ भी मामला दर्ज किया गया है.

MPPSC में 38वीं रैंक, अब परिधि ने 'डॉक्टर' बन पूरा किया पिता का सपना, पेट में लगे टांकों के साथ दी थी परीक्षा 

राजा के सपने को पूरा करने के लिए खोला गया था ढाबा

जानकारी के अनुसार, इंदौर निवासी राजा रघुवंशी की शादी के बाद मेघालय (शिलांग) में हनीमून के दौरान उसकी हत्या कर दी गई थी. मामले में राजा की पत्नी सोनम रघुवंशी और उसके साथियों की संलिप्तता सामने आई थी. राजा का सपना इंदौर में एक बड़ा ढाबा खोलने का था. उसकी मौत के बाद भाई विपिन और सचिन ने उसकी याद और सपने को जिंदा रखने के लिए कैट रोड पर 'राजा भोज ढाबा' शुरू किया था. 

चीफ जस्टिस पर तंत्र-मंत्र, श्मशान घाट में तस्‍वीर रखकर की तांत्रिक साधना, मछली और नींबू के साथ ये सामान मिला

पूरी स्टोरी पढ़ें

MPCG.NDTV.in पर मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार,लाइफ़स्टाइल टिप्स हों,या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें,सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Close
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com