विज्ञापन
This Article is From May 30, 2025

रहस्यमयी ढंग से गायब हुआ विधायक के दो साल का पोता, ढूंढने के लिए CCTV फुटेज खंगाल रही है पुलिस 

MP News: मध्य प्रदेश के रायसेन जिले से एक बड़ी खबर है. यहां एक विधायक का बेटा रहस्यमयी ढंग से गायब हो गया है. इसके बाद हड़कंप मच गया है. 

रहस्यमयी ढंग से गायब हुआ विधायक के दो साल का पोता, ढूंढने के लिए CCTV फुटेज खंगाल रही है पुलिस 
प्रतीकात्मक फोटो
Meta AI

Madhya Pradesh News: मध्यप्रदेश के रायसेन जिले की सिलवानी सीट से कांग्रेस के विधायक देवेंद्र पटेल के दो साल का पोता रहस्यमयी ढंग से गायब हो गया है. बताया जा रहा है कि घर से ही उसका अपहरण हो गया है. जैसे ही इसकी जानकारी मिली हड़कंप मच गया है. बच्चे की पतासाजी के लिए पुलिस की टीम जुट गई है. 

अपहृत बच्चे का नाम दिव्यम पटेल है और वह विधायक पटेल के चचेरे भाई के बेटे योगेंद्र पटेल का बेटा है.दिव्यम पटेल जिला मुख्यालय से 80 किमी दूर बेगमगंज तहसील के ग्राम पलोहा स्थित अपने घर से गुरुवार को रहस्यमय ढंग से सुबह 11 बजे से गायब है.

पुलिस अधीक्षक पंकज पांडे ने बताया कि अपहरण की संभावना से इंकार नहीं किया जा सकता है. उन्होंने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि पुलिस ने गुमशुदगी और अपहरण की धाराओं के तहत प्रकरण दर्जकर सभी बिंदुओं पर जांच शुरू कर दी है.

एसडीओपी आलोक श्रीवास्तव ने बताया कि जब बच्चे के गायब होने की बात सामने आई उस समय घर पर केवल महिलाएं थीं.उन्होंने बताया कि परिवार में करीब 15 नौकर काम करते हैं. परिवार के सदस्यों के साथ ही नौकरों से भी सख्ती से पूछताछ की जा रही है.

ये भी पढ़ें "गणपति, हिड़मा, देवा, सुजाता सरेंडर कर दो, वरना भयानक अंत तय" बस्तर IG की नक्सलियों को कड़ी चेतावनी

11 बजे तक आंगन में खेल रहा था 

पुलिस के मुताबिक घर में लगे सीसीटीवी कैमरे में बच्चा सुबह 11बजकर दो मिनट तक घर के आंगन में पीछे दिख रहा है लेकिन उसके बाद फिर वो कहीं भी नजर नहीं आया.अधिकारियों के मुताबिक जिले के विभिन्न थानों की पुलिस की टीमें आसपास के इलाकों में बच्चे का पता लगाने का प्रयास कर रही हैं और इस अभियान में श्वान दस्तों के अलावा ड्रोन की भी मदद ली जा रही है.

ये भी पढ़ें डिप्टी कमिश्नर के खिलाफ रेप का मामला दर्ज, महिला का दावा- 7 सालों से कर रहे थे शोषण, गर्भपात भी कराया 

(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
पूरी स्टोरी पढ़ें

MPCG.NDTV.in पर मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार,लाइफ़स्टाइल टिप्स हों,या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें,सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Close
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com