विज्ञापन

MP Political News: सांसद और पूर्व विधायक के बीच पोस्टर वार, सोशल मीडिया पर चल रहा है ऐसे-ऐसे आरोप प्रत्यारोप का दौर

MP Political News: सांसद महेंद्र सिंह सोलंकी ने अपने फेसबुक अकाउंट पर राहुल गांधी को “वांटेड” बताते हुए एक पोस्ट साझा की. इस पोस्ट में उन्होंने राहुल गांधी पर नारी सशक्तिकरण के मुद्दे पर दोहरी राजनीति करने और भ्रम फैलाने के आरोप लगाए. पोस्ट में व्यंग्यात्मक अंदाज में “आखिरी बार तीर चलाते हुए देखा गया” जैसी टिप्पणी भी की गई है. इस पोस्ट के वायरल होते ही शाजापुर जिले के कालापीपल विधानसभा क्षेत्र के पूर्व कांग्रेस विधायक और राष्ट्रीय कांग्रेस के सचिव कुणाल चौधरी ने पलटवार करते हुए अपने फेसबुक पर “MISSING” पोस्टर जारी कर दिया.

MP Political News: सांसद और पूर्व विधायक के बीच पोस्टर वार, सोशल मीडिया पर चल रहा है ऐसे-ऐसे आरोप प्रत्यारोप का दौर
Political war betwwen MP and MLA
Ajay Sharma

Madhya Pradesh News: मध्य प्रदेश के शाजापुर (Shajapur) जिले में इन दिनों पोस्टर वार ने सियासी पारा चढ़ा दिया है. दरअसल, शाजापुर देवास संसदीय क्षेत्र के सांसद महेंद्र सिंह सोलंकी और कालापीपल विधानसभा के पूर्व कांग्रेस विधायक और वर्तमान में राष्ट्रीय कांग्रेस के सचिव कुणाल चौधरी के बीच रविवार को सोशल मीडिया पर तीखी जुबानी जंग छिड़ गई है, जिसने राजनीतिक माहौल को और गरमा दिया.

राहुल के बचाव में उतरे कांग्रेस नेता

दरअसल, सांसद महेंद्र सिंह सोलंकी ने अपने फेसबुक अकाउंट पर राहुल गांधी को “वांटेड” बताते हुए एक पोस्ट साझा की. इस पोस्ट में उन्होंने राहुल गांधी पर नारी सशक्तिकरण के मुद्दे पर दोहरी राजनीति करने और भ्रम फैलाने के आरोप लगाए. पोस्ट में व्यंग्यात्मक अंदाज में “आखिरी बार तीर चलाते हुए देखा गया” जैसी टिप्पणी भी की गई है. इस पोस्ट के वायरल होते ही शाजापुर जिले के कालापीपल विधानसभा क्षेत्र के पूर्व कांग्रेस विधायक और राष्ट्रीय कांग्रेस के सचिव कुणाल चौधरी ने पलटवार करते हुए अपने फेसबुक पर “MISSING” पोस्टर जारी कर दिया.

सांसद को बताया गुमशुदा

इस पूरे मामले पर कांग्रेस के पूर्व विधायक कुणाल चौधरी ने कहा कि खुद अपने संसदीय क्षेत्र से गायब है और किसानों के डर से छिपा हुआ है. वही, राहुल गांधी को वांटेड बता रहा है. साथ ही उन्होंने “गुमशुदा सांसद” लिखे पोस्टर के जरिए जनता के विरोध को भी दर्शाया.

यह भी पढ़ें- MP News: यहां थाने में भी होती है चोरी, थाने के परिसर में 2000 लीटर डीजल से भरा पिकअप टैंकर हो गया खाली

दोनों नेताओं के बीच यह पोस्टर वार अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. इस दौरान, दोनों के समर्थकों के बीच भी तीखी बहस छिड़ चुकी है. ऐसे में राजनीतिक जानकारों का मानना है कि आने वाले समय में यह सियासी टकराव और तेज हो सकता है, जिससे क्षेत्र की राजनीति में नया मोड़ देखने को मिल सकता है. 

यह भी पढ़ें-  चुनावी बहस से नाराज होकर सगे मामाओं ने भांजे का कीचड़ में घोंटा था दम, अब ता उम्र भुगतेंगे ये सजा

पूरी स्टोरी पढ़ें

MPCG.NDTV.in पर मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार,लाइफ़स्टाइल टिप्स हों,या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें,सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Close
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com