विज्ञापन
This Article is From Sep 16, 2025

PM मोदी का धार दौरा; एक लाख लोगों के आने का अनुमान, 2 हजार 500 जवान तैनात, ऐसा है ट्रैफिक प्लान

PM Modi in Dhar: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 17 सितम्बर को मध्यप्रदेश के धार जिले के भैंसोला ग्राम में रहेंगे. यहां से पीएम मोदी स्वस्थ नारी, सशक्त परिवार एवं पोषण अभियान और आदि सेवा पर्व का शुभारंभ करेंगे. इसके अलावा देश के पहले पीएम मित्र पार्क का शिलान्यास करेंगे. पीएम की सुरक्षा को लेकर ऐसे इंतजाम किए गए हैं.

PM मोदी का धार दौरा; एक लाख लोगों के आने का अनुमान, 2 हजार 500 जवान तैनात, ऐसा है ट्रैफिक प्लान
PM मोदी का धार दौरा; एक लाख लोगों के आने का अनुमान, 2 हजार 500 जवान तैनात, ऐसा है ट्रैफिक प्लान

PM Modi Dhar Visit: धार जिले के बदनावर तहसील के ग्राम भैंसोला में 17 सितम्बर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) का कार्यक्रम है. इस भव्य आयोजन को लेकर सुरक्षा व्यवस्था के कड़े इंतजाम किए गए हैं. इंदौर जोन के पुलिस महानिरीक्षक (आईजी) अनुराग ने सुरक्षा तैयारियों की जानकारी देते हुए बताया कि प्रधानमंत्री के कार्यक्रम में लगभग 1 लाख लोगों के आने की संभावना है. इतनी बड़ी भीड़ को देखते हुए पुलिस प्रशासन ने पुख्ता इंतजाम किए हैं. आईजी ने बताया कि कार्यक्रम स्थल और आसपास के क्षेत्रों में सुरक्षा के लिए करीब ढाई हजार से अधिक का बल तैनात किया गया है. इसके साथ ही कई आईपीएस और एसपी रैंक के वरिष्ठ अधिकारी खुद सुरक्षा प्रबंधों की निगरानी कर रहे हैं. सभी अधिकारियों को उनकी जिम्मेदारी सौंप दी गई है और सुरक्षा व्यवस्था पर पल-पल की नजर रखी जा रही है.

ट्रैफिक प्लान

आवागमन की मार्ग व्यवस्थाओं पर विशेष ध्यान दिया गया है. आईजी ने बताया कि प्रधानमंत्री के काफिले और आम जनता की सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए रूट मैप तैयार किया गया है. इन रूट्स का कई बार अभ्यास किया गया है. उन्होंने कहा कि सुरक्षा से जुड़े इंतजामों की 2-2, 3-3 बार रिहर्सल कराई गई है ताकि किसी भी प्रकार की चूक की गुंजाइश न रहे. मंगलवार देर शाम तक सभी तैयारियां पूरी कर ली जाएंगी. एसपीजी के मार्गदर्शन में पुलिस प्रशासन ने सभी व्यवस्थाओं को सख्ती से लागू किया है.

सुरक्षा के साथ-साथ ट्रैफिक व्यवस्थाओं में भी बदलाव किया गया है. पुलिस प्रशासन ने एडवाइजरी जारी करते हुए बताया है कि मंगलवार सुबह 4 बजे से शाम 6 बजे तक जिले के कई मार्ग एकांगी कर दिए जाएंगे. वहीं कई प्रमुख मार्गों पर भारी वाहनों के प्रवेश पर पूरी तरह से प्रतिबंध रहेगा.

प्रशासन का कहना है कि प्रधानमंत्री के कार्यक्रम को सफल और सुरक्षित बनाने के लिए सभी विभागों का समन्वय सुनिश्चित किया गया है. सुरक्षा बल पूरी तरह से अलर्ट पर है और किसी भी परिस्थिति से निपटने के लिए तैयार है.

यह भी पढ़ें : PM मोदी का MP दौरा; देश के पहले PM मित्र पार्क का शिलान्यास, धार से सुमन सखी चैटबॉट समेत मिलेंगी ये सौगातें

यह भी पढ़ें : Swadeshi Mela: दिल्ली हाट जैसा विकसित होगा भोपाल हाट; CM मोहन ने स्वदेशी मेले से की सेवा पखवाड़ा की शुरूआत

यह भी पढ़ें : IRCTC New Train Ticket Booking Rules: रेलवे का बड़ा ऐलान, अब इस टिकट के लिए भी तत्काल जैसी व्यवस्था

यह भी पढ़ें : National Lok Adalat: 14 करोड़ रुपये की छूट; MP में 39 हजार से अधिक बिजली संबंधी मामले निपटाए गए

MPCG.NDTV.in पर मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार,लाइफ़स्टाइल टिप्स हों,या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें,सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Close