विज्ञापन

Parshuram Jayanti 2024: यहीं श्री कृष्ण को सुदर्शन चक्र मिला... जानापाव में CM ने कहा- आचार संहिता के बाद ये बड़ा काम होगा

MP News: मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा कि हम यह पहले ही तय कर चुके हैं कि मध्य प्रदेश के जिन स्थलों पर भगवान राम (Lord Ram) और भगवान कृष्ण (Lord Krishna) की लीलाएं हुईं, उन जगहों को तीर्थ के रूप में विकसित किया जाएगा.

Parshuram Jayanti 2024: यहीं श्री कृष्ण को सुदर्शन चक्र मिला... जानापाव में CM ने कहा- आचार संहिता के बाद ये बड़ा काम होगा

Parshuram Jayanti: 10 मई भगवान परशुराम जयंती के पावन अवसर पर मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री (Chief Minister of Madhya Pradesh) डॉ मोहन यादव (CM Mohan Yadav) महू के जानापाव में भगवान परशुराम की जन्मस्थली पर जाकर दर्शन एवं पूजन किया. इस शुभ अवसर पर भारतीय जनता पार्टी (BJP) के प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा (VD Sharma) और विधायक (MLA) ऊषा ठाकुर भी उनके साथ थीं. सीएम (CM Dr Mohan Yadav) ने कहा भगवान परशुराम की कृपा सदैव मध्यप्रदेश वासियों पर बनी रहे, प्रदेश समृद्धि की ओर बढ़ता रहे, यही कामना करता हूं.

सीएम ने किया ये ऐलान

CM डॉ मोहन यादव ने कहा कि मध्यप्रदेश सरकार (Madhya Pradesh Government) जानापाव में एक केंद्र का निर्माण कर श्रीकृष्ण और भगवान परशुराम से जुड़े इतिहास को दुनिया के सामने लेकर आएगी. जानापाव की पहाड़ियों पर स्थित भगवान परशुराम की जन्मस्थली को बड़े धार्मिक केंद्र के रूप में विकसित करेगी. 

CM मोहन यादव ने कहा कि लोकसभा चुनाव की आदर्श आचार संहिता खत्म होने पर परशुराम जन्मस्थली के विकास की परियोजना बनाई जाएगी.

मुख्यमंत्री ने कहा कि हम यह पहले ही तय कर चुके हैं कि मध्य प्रदेश के जिन स्थलों पर भगवान राम (Lord Ram) और भगवान कृष्ण (Lord Krishna) की लीलाएं हुईं, उन जगहों को तीर्थ के रूप में विकसित किया जाएगा.

यह भी पढ़ें : Swami Atmanand School: जिस स्कूल पर कांग्रेस-BJP ने मचाया बवाल, वहीं के बच्चों ने बोर्ड एग्जाम में किया कमाल

यह भी पढ़ें : गांव नहीं स्मार्ट सिटी का है ऐसा हाल! जलावर्धन व अमृत योजना पर बहा दिए ₹150 करोड़, फिर भी टैंकर भरोसे

यह भी पढ़ें : TET: हाईकोर्ट की फटकार, 15 दिनों में रिक्त पदों की जानकारी दें शिक्षा व जनजातीय कार्य विभाग

यह भी पढ़ें : सावधान! कोका कोला की काला बाजारी, MRP से ज्यादा दाम पर बेचे जा रहे कोल्ड ड्रिंक्स, जिम्मेदार अनजान

MPCG.NDTV.in पर मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार,लाइफ़स्टाइल टिप्स हों,या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें,सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Previous Article
MP News: एमपीईबी के जूनियर इंजीनियर ले रहा था एक लाख की रिश्वत, भ्रष्टों को लोकायुक्त पुलिस ने रंगे हाथों दबोचा
Parshuram Jayanti 2024: यहीं श्री कृष्ण को सुदर्शन चक्र मिला... जानापाव में CM ने कहा- आचार संहिता के बाद ये बड़ा काम होगा
Indian Railways New Advance ticket booking rules know the notification of railways
Next Article
Advance Ticket Booking: समय सीमा को किया गया 6 महीने से 2 महीने, तो लोगों ने दी ऐसी प्रतिक्रिया
Close