विज्ञापन
This Article is From Feb 14, 2026

नेशनल हाईवे-46 पर बस और आयशर ट्रक की भिड़ंत; महिला यात्री की मौत, तीन लोग घायल 

शिवपुरी जिले के कोलारस क्षेत्र में नेशनल हाईवे‑46 पर बस और आयशर ट्रक की जोरदार भिड़ंत में एक महिला यात्री की मौत हो गई, जबकि तीन लोग घायल हुए. हादसा तब हुआ जब यात्री बस रॉन्ग साइड से यू‑टर्न ले रही थी और तेज रफ्तार ट्रक ने साइड से टक्कर मार दी.

नेशनल हाईवे-46 पर बस और आयशर ट्रक की भिड़ंत; महिला यात्री की मौत, तीन लोग घायल 

Eicher Truck Bus Accident MP: एमपी के शिवपुरी जिले के कोलारस क्षेत्र में नेशनल हाईवे-46 पर रविवार सुबह एक बड़ा सड़क हादसा हो गया. रॉन्ग साइड से यू-टर्न लेने की कोशिश कर रही यात्री बस को तेज रफ्तार से आ रहे आयशर ट्रक ने जोरदार टक्कर मार दी. हादसा इतना भीषण था कि बस में खिड़की के पास बैठी एक महिला की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए.

हादसा कैसे हुआ?

कोलारस तहसील के लुकवासा थाना चौकी क्षेत्र में शनिवार देर रात NH‑46 पर यह दुर्घटना हुई. शुरुआती जानकारी के अनुसार, गुना की ओर जा रही एक यात्री बस रॉन्ग साइड में जाकर यू‑टर्न ले रही थी. उसी समय हाईवे पर तेज रफ्तार से आ रहे आयशर ट्रक ने बस को बुरी तरह टक्कर मार दी. टक्कर बस के साइड में लगी, जिससे खिड़की के पास बैठी महिला गंभीर रूप से घायल हुई और बाद में उसकी मौत हो गई

अन्य यात्रियों को भी चोटें आईं

टक्कर की तीव्रता इतनी अधिक थी कि ट्रक हाईवे की रेलिंग तोड़कर नीचे जा गिरा.  दुर्घटना में बस में बैठी एक महिला यात्री की मौके पर मौत हो गई. तीन अन्य यात्री घायल हुए, जिनमें से एक की हालत चिंताजनक बताई जा रही है. सभी घायलों को तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां उनका इलाज जारी है.

पुलिस ने शुरू की जांच

हादसे की सूचना मिलते ही लुकवासा चौकी पुलिस मौके पर पहुंची. पुलिस ने मौके का मुआयना किया. घायल यात्रियों को अस्पताल भेजा. ट्रक और बस को साइड में लगवाकर यातायात सुचारू कराया. पुलिस का कहना है कि दुर्घटना की पूरी जानकारी जुटाई जा रही है और बस चालक की लापरवाही प्राथमिक कारण दिखाई दे रही है.

हाईवे पर लापरवाही बनी खतरा

NH‑46 पर लगातार हो रहे हादसे यह संकेत देते हैं कि यू‑टर्न लेते समय लापरवाही, रॉन्ग साइड ड्राइविंग और तेज रफ्तार, अभी भी बड़ी दुर्घटनाओं का कारण बन रहे हैं. पुलिस ने ड्राइवरों को हाईवे पर नियमों का पालन करने की अपील की है.

पूरी स्टोरी पढ़ें

MPCG.NDTV.in पर मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार,लाइफ़स्टाइल टिप्स हों,या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें,सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com