विज्ञापन

खिमला पावर प्लांट में 6 मंजिला ऊंची दीवार से गिरने से सुपरवाइजर की मौत, कर्मचारियों ने हंगामा कर की तोड़फोड़

हादसे के बाद कंपनी के कर्मचारियों में नाराजगी बढ़ गई. उन्होंने काम बंद कर प्लांट परिसर में जमकर विरोध प्रदर्शन किया. इस दौरान कार्यालय में तोड़फोड़ की गई और कुछ वाहनों को भी नुकसान पहुंचाया गया.

खिमला पावर प्लांट में 6 मंजिला ऊंची दीवार से गिरने से सुपरवाइजर की मौत, कर्मचारियों ने हंगामा कर की तोड़फोड़

मध्य प्रदेश के नीमच जिले के रामपुरा तहसील स्थित खिमला पावर प्लांट प्रोजेक्ट में शनिवार शाम एक हादसे में एलएनटी कंपनी के सुपरवाइजर की मौत हो गई. घटना के बाद कर्मचारियों में आक्रोश फैल गया और उन्होंने प्लांट में हंगामा करते हुए तोड़फोड़ कर दी. 

जानकारी के अनुसार, मृतक एहसान उल हक (25), निवासी पश्चिम बंगाल, एलएनटी कंपनी में सुपरवाइजर के पद पर कार्यरत था. बताया जा रहा है कि वह प्लांट में करीब 6 मंजिला ऊंचाई पर दीवार की प्लेट ठीक करने गया था. इस दौरान वहां सुरक्षा जाली नहीं होने के कारण वह अचानक नीचे गिर गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई.

कर्मचारियों ने किया हंगामा 

हादसे के बाद कंपनी के कर्मचारियों में नाराजगी बढ़ गई. उन्होंने काम बंद कर प्लांट परिसर में जमकर विरोध प्रदर्शन किया. इस दौरान कार्यालय में तोड़फोड़ की गई और कुछ वाहनों को भी नुकसान पहुंचाया गया. मजदूरों का आरोप है कि कंपनी द्वारा सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम नहीं किए गए थे. उन्होंने मृतक के परिजनों को उचित मुआवजा देने और प्लांट में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग की.

छत्तीसगढ़ में खराब मौसम का कहर, बिजली गिरने से 13 वर्षीय स्कूली छात्रा की मौत, IMD का अलर्ट जारी

पुलिस ने शांत कराया मामला 

सूचना मिलते ही रामपुरा पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे और स्थिति को नियंत्रित किया. अधिकारियों के आश्वासन के बाद मजदूरों ने अपना आंदोलन समाप्त कर दिया. पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है. शव का पोस्टमार्टम रामपुरा अस्पताल में कराया गया, जिसके बाद पार्थिव शरीर परिजनों को सौंप दिया गया. परिजन शव को अंतिम संस्कार के लिए पश्चिम बंगाल ले गए हैं.

Kanker News: हथियारों के साथ 3 माओवादियों का सरेंडर, जंगल में पुलिस ने कराया भोजन, मानवीय चेहरा आया सामने

MPCG.NDTV.in पर मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार,लाइफ़स्टाइल टिप्स हों,या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें,सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Close