विज्ञापन

Kanker News: हथियारों के साथ 3 माओवादियों का सरेंडर, जंगल में पुलिस ने कराया भोजन, मानवीय चेहरा आया सामने

Kanker Maoist Surrender: छत्तीसगढ़ के कांकेर में 3 माओवादियों ने हथियारों के साथ आत्मसमर्पण किया. इस दौरान पुलिस का मानवीय चेहरा भी सामने आया, जब जवानों ने जंगल में भूखे माओवादियों को भोजन कराया.

Kanker News: हथियारों के साथ 3 माओवादियों का सरेंडर, जंगल में पुलिस ने कराया भोजन, मानवीय चेहरा आया सामने

Kanker Maoist Surrender: छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले में शनिवार को 3 माओवादियों ने आत्मसमर्पण किया है. ये सभी परतापुर एरिया कमेटी में सक्रिय बताए जा रहे हैं. आत्मसमर्पण करने वालों में 2 पुरुष और 1 महिला शामिल हैं.

जानकारी के अनुसार आत्मसमर्पित माओवादियों में ACM राधिका कुंजाम, ACM संदीप कड़ियाम और पार्टी सदस्य रैनु पददा शामिल हैं. इन माओवादियों ने 2 SLR और 1 थ्री-नॉट-थ्री हथियार के साथ पुलिस के सामने सरेंडर किया.

जंगल में दिखा पुलिस का मानवीय चेहरा

इस पूरे घटनाक्रम के बीच एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें पुलिस का मानवीय चेहरा दिखाई दे रहा है. वीडियो में पुलिस जवान जंगल में भटके और भूखे-प्यासे माओवादियों को भोजन कराते नजर आ रहे हैं. बताया जा रहा है कि ये माओवादी आत्मसमर्पण करने के लिए जंगल में भटक रहे थे और कई घंटों से भूखे थे. ऐसे में पुलिस ने उन्हें भोजन उपलब्ध कराया.

पहले भी हो चुके हैं सरेंडर

बीते कुछ दिनों से उत्तर बस्तर के जंगलों से लगातार आत्मसमर्पण की खबरें सामने आ रही हैं. गुरुवार को ही आरकेबी डिवीजन के 5 माओवादी कैडर ने कांकेर पुलिस के समक्ष सरेंडर किया था. सूत्रों के मुताबिक जिले में सक्रिय करीब 19 अन्य नक्सलियों के भी जल्द आत्मसमर्पण करने की संभावना जताई जा रही है.

मुख्यधारा से जोड़ने की कोशिश

कांकेर पुलिस लगातार माओवादी कैडरों से संपर्क स्थापित कर उन्हें मुख्यधारा में जोड़ने का प्रयास कर रही है. पुनर्वास योजना के तहत आत्मसमर्पण करने वाले नक्सलियों को समाज में सम्मानजनक जीवन देने की कोशिश की जा रही है.

डेडलाइन से पहले बढ़ा दबाव

सरकार द्वारा माओवाद समाप्ति की तय डेडलाइन 31 मार्च 2026 नजदीक है. ऐसे में पुलिस शेष बचे माओवादियों से अपील कर रही है कि वे हिंसा का रास्ता छोड़कर मुख्यधारा में लौट आएं और शांतिपूर्ण जीवन अपनाएं.

MPCG.NDTV.in पर मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार,लाइफ़स्टाइल टिप्स हों,या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें,सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Close