राष्ट्रीय दलहन सम्मेलन: सीहोर के अमलाहा में 9 राज्यों के कृषि मंत्रियों का जमावड़ा, शिवराज सिंह करेंगे इसकी अध्यक्षता

National Pulses Conference in MP: सीहोर के अमलाहा में 7 फरवरी को दलहन उत्पादन और उत्पादकता पर एक महत्वपूर्ण राष्ट्रीय सम्मेलन आयोजित किया जा रहा है. इस सम्मेलन की कमान खुद केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान संभालेंगे.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins

National Pulses Meet Sehore Feb 7: सीहोर के अमलाहा क्षेत्र 07 फरवरी को देश की कृषि राजनीति और अनुसंधान का मुख्य केंद्र बनने जा रहा है. यहां स्थित ईकार्डा परिसर आयोजित होने वाले दलहन क्षेत्र के राष्ट्रीय सम्मेलन में देश के 09 प्रमुख राज्यों के कृषि मंत्री शिरकत करेंगे. इस बड़े आयोजन में दालों के उत्पादन को बढ़ाने, वर्तमान चुनौतियों से निपटने और भविष्य की नई संभावनाओं पर गहन विचार-विमर्श किया जाएगा.

सम्मेलन की कमान खुद केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान संभालेंगे. उनके साथ केंद्रीय कृषि राज्य मंत्री भागीरथ चौधरी भी मौजूद रहेंगे. कार्यक्रम में दलहन अनुसंधान से जुड़े वैज्ञानिक, बीज उत्पादक संस्थाएं, दाल उद्योग के बड़े प्रतिनिधि और विशेषज्ञ शामिल होंगे, जो देश को दलहन क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनाने का खाका तैयार करेंगे.

ये दिग्गज मंत्री होंगे शामिल

सम्मेलन की गरिमा बढ़ाने के लिए अलग-अलग राज्यों के कृषि मंत्री सीहोर पहुंच रहे हैं. इनमें शामिल हैं- मध्य प्रदेश से एदल सिंह कंसाना, उत्तर प्रदेश से सूर्य प्रताप शाही, पंजाब से सरदार गुरमीत सिंह खुडियन, हरियाणा से श्याम सिंह राणा, छत्तीसगढ़ से रामविचार नेताम, बिहार से राम कृपाल यादव, गुजरात से रमेशभाई कटारा, ओडिशा से कनक वर्धन सिंह देव, पश्चिम बंगाल से सोवानदेव चट्टोपाध्याय शामिल होंगे.

क्यों खास है यह सम्मेलन?

अमलाहा में होने वाली इस चर्चा में दलहन उत्पादक राज्यों के बीच समन्वय और नई तकनीक के इस्तेमाल पर जोर दिया जाएगा. इसका मुख्य उद्देश्य किसानों की आय बढ़ाना और मिट्टी की सेहत सुधारने के लिए दलहन फसलों को बढ़ावा देना है.

Advertisement

तैयारियों का वरिष्ठ अधिकारियों ने लिया जायजा

सीहोर जिले के अमलाहा स्थित ईकार्डा परिसर में 07 फरवरी को आयोजित होने वाले दलहन राष्ट्रीय सम्मेलन की तैयारियों का प्रमुख सचिव कृषि संजय अग्रवाल, सचिव कृषि  अविनाश लवानिया, कलेक्टर  बालागुरू के. और एसपी  दीपक कुमार शुक्ला ने कार्यक्रम स्थल पहुंचकर निरीक्षण किया. इस दौरान उन्होंने सम्मेलन के विभिन्न व्यवस्थागत पहलुओं की विस्तार से समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए.

निरीक्षण के दौरान उन्होंने उद्घाटन समारोह स्थल, मंच व्यवस्था, अतिथि आगमन एवं स्वागत प्रोटोकॉल, फील्ड विज़िट मार्ग, प्रदर्शनी परिसर, तकनीकी सत्र हेतु ऑडिटोरियम व्यवस्थाएं, सुरक्षा प्रबंधन, पार्किंग, यातायात नियंत्रण, पेयजल, विद्युत आपूर्ति और मीडिया समन्वय जैसी व्यवस्थाओं का सूक्ष्मता से अवलोकन किया.

Advertisement

कलेक्टर बालागुरू के. और एसपी ने किया निरीक्षण

उन्होंने निर्देश दिए कि सम्मेलन में देश-प्रदेश से आने वाले मंत्रीगण, वैज्ञानिकों, कृषि विशेषज्ञों एवं किसानों की उपस्थिति को दृष्टिगत रखते हुए सभी व्यवस्थाएं उच्च स्तर की और समयबद्ध सुनिश्चित की जाएं. निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने कार्यक्रम स्थल पर साफ-सफाई, संकेतक व्यवस्थाऔर आगंतुक सुविधा केंद्र स्थापित करने के भी निर्देश दिए, ताकि सम्मेलन में आने वाले प्रतिभागियों को किसी प्रकार की असुविधा न हो. निरीक्षण के दौरान एसडीएम  नितिन टाले, इकार्डा के डायरेक्टर डॉ शिवकुमार अग्रवाल सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे.

ये भी पढ़ें: India vs England: भारत छठी बार बना चैंपियन, फाइनल में इंग्लैंड को 100 रनों से हराया