Ind vs Eng, U19 World Cup Final 2026: भारतीय ने अंडर-19 वर्ल्ड कप का खिताब अपने नाम कर लिया है. टीम इंडिया छठी बार चैंपियन बनी है. भारतीय टीम ने जिम्बाब्वे की राजधानी हरारे में इंग्लैंड को 100 रनों से हराया. इस फाइनल मैच में भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 40.2 ओवर में 9 विकेट के नुकसान पर 411 रन बनाए. इसके जवाब में इंग्लैंड की टीम 311 रन बनाकर ऑलआउट हो गई. इससे पहले भारत ने साल 2000, 2008, 2012, 2018, 2022, 2026 में खिताब जीता था.
311 रन पर सिमट गई इंग्लैंड की टीम
इस खिताबी जीत के हीरो वैभव सूर्यवंशी रहे. दरअसल, वैभव ने 80 गेंदों में175 रन की दमदार पारी खेलते हुए भारत को ऐतिहासिक जीत दिलाई है. इस दौरान उन्होंने 15 चौके और 15 छक्के लगाए. वहीं भारतीय पारी में 38 चौके और 19 छक्के लगे. मगर जवाब में इंग्लैंड की टीम 311 रन पर ही सिमट गई.
Saving his best performance of the tournament for the biggest game of all 👏
— BCCI (@BCCI) February 6, 2026
Vaibhav Sooryavanshi is the Player of the Match in the final for his record-shattering knock 🙌
India U19 win by 100 runs 🏆
Updates ▶️ https://t.co/hisult6ODX #U19WorldCup pic.twitter.com/LYehNgp3Xg
वैभव सूर्यवंशी रहे खिताबी जीत के हीरो
टॉस जीतकर बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम की शुरुआत अच्छी नहीं थी, लेकिन वैभव की तूफानी पारी में इंग्लैंड उड़ गई. जब वैभव सूर्यवंशी क्रीज पर थे, तब भारत 10 रन प्रति ओवर के रन रेट से रन बना रहा था. वहीं भारतीय टीम पहले बल्लेबाजी करते हुए 40.2 ओवर में 9 विकेट के नुकसान पर 411 रन बनाए.
311 रन पर सिमट गई इंग्लैंड की टीम
जीत के लिए 412 के लक्ष्य का पीछा करने उतरी इंग्लैंड की शुरुआत अच्छी नहीं रही. हालांकि फिर बेन डॉकिन्स और बेन मेयस ने टीम की पारी संभाली. लेकिन जब यह साझेदारी टूटी को इंग्लैंड की बल्लेबाजी लड़खड़ा गई. इंग्लैंड की ओर से सर्वाधिक रन फाल्कनर ने 67 गेंदों में 115 रन बनाए. वहीं बेन डॉकिन्स 66 रन बनाकर आउट हुए, जबकि बेन मेयस ने 45 रनों की पारी खेली. भारत के लिए अंबरीश ने 3 विकेट झटके, जबकि दीपेश और कनिष्क ने 2-2 विकेट अपने नाम किए.
𝐂𝐇𝐀𝐌𝐏𝐈𝐎𝐍𝐒 x 6️⃣
— ICC (@ICC) February 6, 2026
India defeat England to be crowned ICC Men's #U19WorldCup 2026 winners 👏 pic.twitter.com/cECQnOVd3J
बता दें कि यह अंडर-19 वर्ल्ड कप फाइनल में किसी भी टीम द्वारा बनाया गया सबसे बड़ा स्कोर रहा. इससे पहले भारत ने U19 वर्ल्ड कप प्लेऑफ मैच में 350 से ज़्यादा रन बनाया था. वहीं 2016 में नामीबिया के खिलाफ भारत ने 349/6 रन बनाए थे.
ये भी पढ़ें: छत्तीसगढ़ धान खरीदी: किसानों के लिए खुशखबरी, 5 और 6 फरवरी को किसान बेच सकेंगे धान, CM विष्णु देव साय ने दिए निर्देश