शिवपुरी: जिले के प्राचीन और प्रसिद्ध नरवर किले से चोरी हुई ऐतिहासिक तोप के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है. मामले की जांच कर रही शिवपुरी पुलिस को पड़ोसी राज्य राजस्थान से महत्वपूर्ण इनपुट्स हासिल हुए हैं. जिसके आधार पर आरोपियों की तलाश की जा रही है. सबसे हैरानी वाली बात यह है कि तोप से बांध उड़ाने की साजिश रचने की जानकारी समाने आई है. बता दें कि नरवर के किले से 15 जुलाई 2026 को प्राचीन तोप चोरी हुई थी. पुलिस ने आरोपियों पर 10,000 रुपये का इनाम घोषित किया है.
राजस्थान पुलिस के साथ मिलकर करौली में छापेमारी
पुलिस छानबीन में सामने आया है कि नरवर किले से तोप चोरी करने के बाद आरोपी उसे राजस्थान सीमा में ले गए हैं. राजस्थान से मिले इनपुट के आधार पर शिवपुरी पुलिस ने करौली (राजस्थान) पुलिस के साथ समन्वय स्थापित कर तोप की बरामदगी और शातिर चोरों की धरपकड़ के लिए एक संयुक्त रणनीति तैयार की है. शिवपुरी पुलिस की विशेष टीम राजस्थान पुलिस के सहयोग से संभावित ठिकानों पर लगातार छापेमारी कर रही है. पड़ताल के दौरान पुलिस के हाथ कई महत्वपूर्ण सुराग लगे हैं.
खास मकसद के लिए चोरी हुई तोप: बांध उड़ाने की थी साजिश?
धरोहर सुरक्षा पर उठे सवाल
नरवर का किला अपनी ऐतिहासिक विरासत और बेजोड़ स्थापत्य कला के लिए जाना जाता है. किले से प्राचीन तोप चोरी होने की घटना के बाद से ही स्थानीय नागरिकों और इतिहास प्रेमियों में भारी आक्रोश था.
पुलिस जल्द करेगी मामला का खुलासा
शिवपुरी पुलिस के अधिकारी ने कहा- "राजस्थान पुलिस के साथ मिलकर सटीक लोकेशन और संदिग्धों पर लगातार नजर रखी जा रही है. मिले सुरागों के आधार पर जांच सही दिशा में आगे बढ़ रही है. जल्द ही पूरी वारदात का खुलासा कर चोरी गई ऐतिहासिक तोप को सुरक्षित बरामद कर लिया जाएगा."