नर्मदा-पार्वती लिंक परियोजना से छूटे 12 गांव ग्रामीणों में नाराजगी, स्मार्ट मीटर का जताया विरोध; बोले- 'चुनाव का भी करेंगे बहिष्कार'

Narmada-Parvati Link Project: ग्राम दुदलाई के लोगों का गुस्सा स्मार्ट मीटर लगाने आए बिजली कम्पनी के कर्मचारियों पर फूट पड़ा. ग्रामीणों ने गांव में स्मार्ट मीटर लगाए जाने का विरोध किया. उन्होंने कंपनी के ठेकेदार और कर्मचारियों को गांव से भगा दिया. इस दौरान ग्रामीणों ने विरोध प्रदर्शन कर नारेबाजी की.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins

सीहोर जिले के इछावर विधानसभा क्षेत्र के कई गांव नर्मदा पार्वती लिंक परियोजना में शामिल नहीं किए. जिससे ग्रामीणों में भारी नाराजगी है. करीब 4 साल से ग्रामीण परियोजना में शामिल होने के लिए नेताओं और सरकारी विभागों के चक्कर काट रहे हैं, लेकिन उनकी कोई सुनने वाला नहीं. 

ग्राम दुदलाई के लोगों का गुस्सा स्मार्ट मीटर लगाने आए बिजली कंपनी के कर्मचारियों पर फूट पड़ा. उन्होंने गांव में स्मार्ट मीटर लगाए जाने का विरोध किया और कम्पनी के ठेकेदार और कर्मचारियों को गांव से भगा दिया. ग्रामीणों ने विरोध प्रदर्शन कर नारेबाजी की.

लोगों का कहना है कि नर्मदा पार्वती लिंक परियोजना में उनके गांव को शामिल नहीं किया गया, जबकि पाईप लाइन गांव के सामने से निकल रही है. योजना आती तो किसानों को सिंचाई के लिए पर्याप्त पानी मिलना. इनसे खेती का रकबा बढ़ता और किसानों की आय में वृद्धि होती. उन्होंने कहा कि गांव के एक भी घर में स्मार्ट मीटर नहीं लगने देंगे.

चुनाव का करेंगे बहिष्कार

दुदलाई गांव के किसान लाड़सिंह ने बताया कि केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान इस क्षेत्र के सांसद हैं प्रदेश के राजस्व मंत्री करण सिंह वर्मा का यह विधानसभा क्षेत्र है। दोनों जनप्रतिनिधियों से कई बार गांव के लोग मिल चुके हैं, लेकिन सुनवाई नही हो रही है। सिर्फ आश्वासन मिल रहा है। कहा कि वह अबकी बार चुनाव का भी बहिष्कार करेंगे। 

Advertisement

छूट गए यह गांव, नाराज ग्रामीण

नर्मदा पार्वती लिंक परियोजना का काम लम्बे समय से चल रहा है. इछावर विधानसभा क्षेत्र के 12 गांव परियोजना में शामिल होने से छूट गए. इसलिए यहां के लोगों में काफी नाराजगी है. दुदलाई, दौलतपुर, रूगनाथपुरा, रूपदी, रूपादेह, गादिया, बोदरीखुर्द, डूण्डलावा, बावडियागौसाई, लालियाखेड़ी, कुण्डीखाल, हरसपुर गांव को परियोजना में शामिल नहीं किया गया है.

ये भी पढ़ें: नायब तहसीलदार, कलेक्टर से IAS कैडर तक: जहां मिली कमान वहां किया कमाल, जानिए प्रमोशन से IAS बने वीरेंद्र बहादुर पंचभाई की कहानी

Advertisement