विज्ञापन

VIDEO: ओंकारेश्वर में भीषण सड़क हादसा, दो कारों की बीच हुई जोरदार टक्कर, CCTV में कैद हुआ मंजर

ओंकारेश्वर में दो कारों की जोरदार टक्कर का खौफनाक वीडियो सामने आया है. स्कॉर्पियो और इनोवा की आमने-सामने टक्कर में 6 लोग घायल हुए, जिनमें 3 की हालत गंभीर है. हादसा सीसीटीवी में कैद हुआ और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.

VIDEO: ओंकारेश्वर में भीषण सड़क हादसा, दो कारों की बीच हुई जोरदार टक्कर, CCTV में कैद हुआ मंजर

Omkareshwar Road Accident Video: ओंकारेश्वर में तेज रफ्तार और लापरवाही का खौफनाक नतीजा सामने आया, जब दो कारों के बीच जोरदार भिड़ंत हो गई. यह हादसा इतना जबरदस्त था कि एक स्कॉर्पियो पलट गई और मौके पर अफरा-तफरी मच गई. पूरी घटना पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई, जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. हादसे में 6 लोग घायल हुए हैं, जिनमें 3 की हालत गंभीर बताई जा रही है.

आमने-सामने की टक्कर से मचा हड़कंप

यह हादसा खंडवा जिले के ओंकारेश्वर में थाना मांधाता क्षेत्र के कोठी-मोरटक्का रोड पर सत्यम वाटर पार्क के सामने हुआ. यहां स्कॉर्पियो और इनोवा कार की आमने-सामने भिड़ंत हो गई. टक्कर इतनी तेज थी कि स्कॉर्पियो वाहन मौके पर ही पलट गया. हादसे के बाद सड़क पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया और लोग इकट्ठा होने लगे.

सीसीटीवी में कैद हुआ हादसा

इस पूरी घटना का मंजर पास ही लगे एक सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गया. वीडियो में साफ दिखाई दे रहा है कि दोनों गाड़ियां तेज गति से आ रही थीं और अचानक टक्कर हो गई. अब यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसे देखकर हादसे की भयावहता का अंदाजा लगाया जा सकता है.

पुलिस ने दिखाई तत्परता, घायलों को पहुंचाया अस्पताल

हादसे के वक्त मौके से गुजर रहे थाना प्रभारी अनोखसिंह सिंधिया और आरक्षक अमित कुशवाहा ने तुरंत सक्रियता दिखाई. दोनों ने बिना देरी किए घायलों को वाहन से निकालकर सिविल अस्पताल मांधाता पहुंचाया. उनकी इस तत्परता से घायलों को समय पर इलाज मिल पाया.

6 लोग घायल, 3 की हालत गंभीर

इस हादसे में कुल 6 लोग घायल हुए हैं. डॉक्टर रवि वर्मा के अनुसार, इनमें से 3 लोगों की हालत काफी गंभीर है, जिन्हें बेहतर इलाज के लिए दूसरे अस्पताल रेफर किया जा रहा है. बाकी घायलों का इलाज मांधाता अस्पताल में ही किया जा रहा है. हादसे में शामिल स्कॉर्पियो का नंबर MP10 CA 9242 और इनोवा का नंबर AP31 CX 0699 बताया गया है. पुलिस मामले की जांच कर रही है कि दुर्घटना किन कारणों से हुई और किसकी लापरवाही इसके पीछे जिम्मेदार है.

MPCG.NDTV.in पर मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार,लाइफ़स्टाइल टिप्स हों,या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें,सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Close