विज्ञापन
This Article is From Mar 05, 2026

Viral Video: रतलाम मेडिकल कॉलेज में फिर विवाद, स्टूडेंट्स को कार से कुचलने की कोशिश का आरोप

Ratlam Medical College Controversy: रतलाम मेडिकल कॉलेज में विवाद के दौरान डॉक्टर पर छात्रों को कार से कुचलने की कोशिश का आरोप लगा. वीडियो वायरल, तीन छात्र घायल. पुलिस और कॉलेज प्रबंधन जांच में जुटे.

Viral Video: रतलाम मेडिकल कॉलेज में फिर विवाद, स्टूडेंट्स को कार से कुचलने की कोशिश का आरोप
Viral Video: रतलाम मेडिकल कॉलेज में फिर विवाद, स्टूडेंट्स को कार से कुचलने की कोशिश का आरोप

Ratlam Medical College Controversy: रतलाम जिले के मेडिकल कॉलेज (Ratlam Medical College) में छात्रों के बीच फिर एक विवाद सामने आया है, जिसमें एक डॉक्टर पर छात्रों को कार से कुचलने (Ratlam Car Attack Case) की कोशिश करने का आरोप लगा है. घटना का वीडियो (Medical College Video Viral) सामने आने के बाद मामला और गर्मा गया है. विवाद में तीन छात्र घायल बताए जा रहे हैं. शिकायत मिलने पर औद्योगिक थाना पुलिस (Ratlam Industrial Police Station) ने जांच शुरू कर दी है.

Ratlam Medical College Controversy: डॉक्टर पर छात्रों को कुचलने का आरोप

Ratlam Medical College Controversy: डॉक्टर पर छात्रों को कुचलने का आरोप

होली खेल रहे छात्रों से रास्ता खाली कराने को लेकर शुरू हुआ विवाद

प्राप्त जानकारी के अनुसार घटना मेडिकल कॉलेज हॉस्टल के बाहर हुई, जहां छात्र होली खेल रहे थे. इसी दौरान डॉक्टर रजत अली खान कार लेकर वहां पहुंचे. छात्रों का कहना है कि उन्होंने डॉक्टर से कार को दूसरे रास्ते से ले जाने का अनुरोध किया था, क्योंकि उस समय वहां भीड़ थी. इसी बात पर बहस शुरू हो गई और कहा जा रहा है कि माहौल कुछ ही देर में गर्म हो गया. विवाद बढ़ने के बाद डॉक्टर अपनी गाड़ी में बैठे और कार को आगे बढ़ा दिया. वीडियो में कुछ छात्र कार के आगे आते दिखाई देते हैं, जो वाहन को रोकने की कोशिश कर रहे थे.

वीडियो में कुचलने की कोशिश का आरोप; विवाद और बढ़ा

वीडियो में कार के तेजी से आगे बढ़ने पर छात्रों ने आरोप लगाया कि डॉक्टर ने उन्हें कुचलने की कोशिश की. इसके चलते मौके पर अफरा-तफरी मच गई. छात्रों के अनुसार कार की रफ्तार बढ़ने से तीन साथी घायल भी हो गए. घटना के बाद दोनों पक्ष औद्योगिक थाना पहुंचे और मामले की शिकायत दर्ज कराई.

कॉलेज प्रबंधन भी एक्शन में; पुलिस कर रही जांच

वीडियो सामने आने के बाद मेडिकल कॉलेज प्रबंधन भी सक्रिय हो गया है और घटना की आंतरिक जांच की तैयारी कर रहा है. कॉलेज प्रशासन का कहना है कि छात्रों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है, और नियमों का उल्लंघन करने वालों पर कार्रवाई तय है. उधर, औद्योगिक थाना पुलिस ने बताया कि दोनों पक्षों के बयान दर्ज कर लिए गए हैं. वीडियो फुटेज की भी जांच की जा रही है, जिसके आधार पर आगे की कार्रवाई होगी. पुलिस का कहना है कि तथ्यों के आधार पर दंडात्मक कदम तय किए जाएंगे.

यह भी पढ़ें : MP Politics: 2028 में कांग्रेस की सरकार बनने के बाद माला और साफा पहनेंगे 'राहुल' भैया; देखिए संकल्प का वीडियो

यह भी पढ़ें : RTE Admission 2026-27 MP: प्राइवेट स्कूलों में निःशुल्क प्रवेश, लॉटरी से चयन, इस तारीख तक करें Online आवेदन

यह भी पढ़ें : MP के कृषि विभाग में 8,000 से अधिक पद खाली; PCC चीफ जीतू पटवारी ने PM मोदी से पत्र लिखकर मांगी मदद

यह भी पढ़ें : Ganpati Surrender: माओवादियों का वह नेता जिसे सुरक्षा एजेंसियां कभी तलाश नहीं कर पाईं; अब सरेंडर की चर्चा तेज

पूरी स्टोरी पढ़ें

MPCG.NDTV.in पर मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार,लाइफ़स्टाइल टिप्स हों,या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें,सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Close
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com