विज्ञापन
This Article is From Dec 17, 2025

एमपी में कड़ाके की ठंड और घना कोहरा: मध्यप्रदेश में शीतलहर का प्रकोप, 22 जिलों में अलर्ट

मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, मध्यप्रदेश में कल से एक नया मौसम सिस्टम सक्रिय होने वाला है, जिसके चलते आने वाले दिनों में ठंड और बढ़ सकती है. लोगों को सुबह-शाम अतिरिक्त सावधानी बरतने और ठंड से बचाव के उपाय करने की सलाह दी गई है.

एमपी में कड़ाके की ठंड और घना कोहरा: मध्यप्रदेश में शीतलहर का प्रकोप, 22 जिलों में अलर्ट
AI

MP Weather Update: मध्यप्रदेश में एक बार फिर कड़ाके की ठंड और घने कोहरे ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं. प्रदेश के कई हिस्सों में शीतलहर का असर साफ नजर आ रहा है. राजधानी भोपाल समेत 22 जिलों में घने कोहरे का अलर्ट जारी किया गया है, जिससे जनजीवन के साथ-साथ रेल और सड़क यातायात भी प्रभावित हुआ है.

बुधवार की रात और गुरुवार की सुबह प्रदेश के कई इलाकों में सीजन की सबसे ठंडी रात दर्ज की गई. राजधानी भोपाल में न्यूनतम तापमान 5.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो इस मौसम की अब तक की सबसे सर्द रात रही. वहीं, इंदौर में 4.9 डिग्री तापमान के साथ पांच बड़े शहरों में सबसे ठंडा रहा.

मध्‍य प्रदेश में न्‍यूनतम तापमान

मध्‍य प्रदेश के राजगढ़ जिले में न्यूनतम तापमान 4.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जो पूरे मध्यप्रदेश में सबसे कम रहा. पचमढ़ी और नौगांव में 5.4 डिग्री, उमरिया और मलाजखंड में 5.6 डिग्री, रायसेन में 6.6 डिग्री और छिंदवाड़ा में 6.8 डिग्री तापमान दर्ज हुआ. इसके अलावा रीवा में 7 डिग्री, मंडला में 8.1 डिग्री, उज्जैन में 8 डिग्री, जबलपुर में 8.6 डिग्री और ग्वालियर में 9.8 डिग्री सेल्सियस तापमान रहा.

घने कोहरे का सबसे ज्यादा असर सुबह के समय देखने को मिला. ग्वालियर, चंबल, उज्जैन संभाग के जिलों में कड़ाके की ठंड के साथ कोहरा छाया रहा. कई जगहों पर विजिबिलिटी 1 से 2 किलोमीटर तक सिमट गई, जबकि कुछ इलाकों में 50 मीटर से आगे कुछ भी दिखाई नहीं दे रहा था. इसे देखते हुए प्रशासन ने वाहन चालकों को सावधानी बरतने की सलाह दी है.

कोहरे का असर रेल यातायात पर भी पड़ा. दिल्ली से भोपाल और इंदौर आने वाली कई ट्रेनें 1 से 2 घंटे तक देरी से पहुंचीं. मौसम विभाग ने 21 जिलों में घने कोहरे का ऑरेंज अलर्ट और एक जिले में येलो अलर्ट जारी किया है.

पूरी स्टोरी पढ़ें

MPCG.NDTV.in पर मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार,लाइफ़स्टाइल टिप्स हों,या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें,सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com