Sagar: कलेक्ट्रेट में केरोसिन उड़ेलने वाली महिला के कदमों में आया प्रशासन, वर्षों से नहीं हो रहा था जो काम, वह एक दिन में हो गया

MP News: मध्य प्रदेश के सागर में सिस्टम से तंग आकर एक पीड़िता महिला ने ऐसा कदम उठा लिया की जिला प्रशासन में हड़कंप मच गया. आत्मदाह करने के लिए खुद के ऊपर केरोसिन उड़ेल लिया फिर जो हुआ वो..

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
Sagar: आत्मदाह करने पीड़िता पहुंची कलेक्ट्रट कार्यालय, खुदके ऊपर उड़ेल लिया केरोसिन तो फिर..

MP News In Hindi: मध्य प्रदेश के सागर में एक महिला ने सिस्टम से तंग आकर आत्मदाह करने का प्रयास किया था. महिला के इस कदम से जिला प्रशासन हिल गया. दरअसल, बांदरी के ग्राम पिथोरिया निवासी पुष्पा रैकवार जमीन से जुड़े मामले को लेकर कलेक्टर दीपक आर्य से मिलने पहुंची थी. लेकिन, सुनवाई नहीं होने से नाराज होकर पुष्पा रैकवार ने कलेक्टर कार्यालय में ही आत्मदाह करने की कोशिश की थी. मामला संज्ञान में आने के बाद डीएम आर्य ने तुरंत टीम बनाकर पुष्पा रैकवार की जमीन की नाप कराई है.इसके बाद एसडीएम ने कार्रवाई करते हुए मामले का निराकरण करा दिया.

जानें क्या है ये मामला..

सागर में डीएम ऑफिस के गेट पर एक महिला ने केरोसिन डालकर आत्मदाह की कोशिश की थी. गेट पर खड़े महिला के बेटे और पुलिसकर्मी ने महिला से बोतल छीनी. महिला जमीन से जुड़ी शिकायत लेकर पहुंची थीं. महिला का आरोप है कि बीजेपी पार्षद उनकी जमीन पर कब्जा करवा रहे हैं.

Advertisement

बेटे रानेश के साथ कलेक्टर कार्यालय पहुंची पीड़िता

पुष्पा रैकवार बांदरी थाना क्षेत्र के पिठोरिया गांव की रहने वाली हैं. वे महिला अपने बेटे रानेश रैकवार के साथ कलेक्टर कार्यालय पहुंची थी. कार्यालय में कोई अधिकारी नहीं मिला. पुष्पा ने आवक-जावक कर शिकायती आवेदन दे दिया. इसके बाद कलेक्टर कार्यालय के मुख्य गेट पर आकर बैठ गई.

ये भी पढ़ें- MP Budget 2024: बजट में ऊर्जा और डेयरी क्षेत्र में बड़ा ऐलान, ऊर्जा क्षेत्र के लिए 19,406 करोड़ रुपये का प्रावधान

"मिलकर ही अपनी समस्या बताएंगे"

पीड़िता ने कहा कि वे अधिकारियों से मिलकर ही अपनी समस्या बताएंगी. एक घंटे बैठे रहने के बाद उन्होंने अपने बैग से रखे केरोसिन की बोतल निकाली और खुद पर उड़ेलना शुरू कर दिया. इसके बाद तहसीलदार और सिटी मजिस्ट्रेट मौके पर पहुंचे और महिला की समस्या सुनी. यानी जो काम वर्षों से नहीं हो रहा था, महिला के केरोसिन डालने के बाद वह एक दिन में हो गया. 

ये भी पढ़ें-  मोहन सरकार के बजट पर जीतू- कमलनाथ ने दी तीखी प्रतिक्रिया, पेश होते ही कही ये बड़ी बात

Advertisement


MPCG.NDTV.in पर मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार,लाइफ़स्टाइल टिप्स हों,या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें,सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.