विज्ञापन
This Article is From Jan 30, 2025

MP Top 10 Today News : पन्ना में बड़ा हादसा ! महाकुंभ भगदड़ के बाद 4 शव पहुंचे MP, जीतू पटवारी की गाड़ी को मारी टक्कर

Top 10 News Today : मध्य प्रदेश की रोज़ाना की 10 बड़ी खबरों के लिए NDTV ने Top 10 News की शुरुआत की है. इसे हर दिन शाम 7 बजे पब्लिश किया जाएगा. लिहाजा, प्रदेश की बड़ी खबरों से बाखबर रहने के लिए पढ़िए प्रदेश की टॉप 10 खबरें सिर्फ एक क्लिक में.

MP Top 10 Today News : पन्ना में बड़ा हादसा ! महाकुंभ भगदड़ के बाद 4 शव पहुंचे MP, जीतू पटवारी की गाड़ी को मारी टक्कर
MP Top 10 Today News : पन्ना में बड़ा हादसा ! महाकुंभ भगदड़ के बाद 4 शव पहुंचे MP, जीतू पटवारी की गाड़ी को मारी टक्कर

Madhya Pradesh Top 10 News: मध्य प्रदेश से आज कई महत्वपूर्ण खबरें सामने आईं. मध्य प्रदेश के पन्ना के सीमेंट फैक्ट्री में दर्दनाक हादसा हो गया. जिसमें 3 की दर्दनाक मौत हो गई. वहीं, बीते दिन महाकुंभ भगदड़ में 30 लोगों की मौत हुई... जिसमें मध्य प्रदेश से मरने वाले 4 लोग निकले हैं. इधर, अपने प्रवास पर निकले कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी की कार सड़क हादसे का शिकार बन गई. जबकि भोपाल में CRPF के एक जवान ने पहले पत्नी को गोली मारी, फिर खुद को भी उसी बंदूक से शूट कर लिया. दोनों की मौके पर ही मौत हो गई. आइए आज की टॉप 10 खबरों पर नज़र डालते हैं. हर खबर की हैडलाइन पर क्लिक करके पूरी खबर पढ़ें: -

• पन्ना की जेके सीमेंट फैक्ट्री में दर्दनाक हादसा, तीन मजदूरों की मौत

मध्य प्रदेश के पन्ना से एक बड़ी खबर है. यहां जेके सीमेंट फैक्ट्री में दर्दनाक हादसा हुआ है. निर्माणधीन छत की स्लैब गिर गई है. इसके नीचे कई मजदूर दब गए हैं. वहीं, तीन मजदूरों की मौत हो गई है. करीब 50 मजदूर घायल हैं. राहत-बचाव कार्य जारी है. मामला सिमरिया थाना क्षेत्र के ग्राम पगरा स्थित जेके सीमेंट प्लांट का है. पुलिस मामले की जांच में जुट गई है. 

• महाकुंभ भगदड़ में MP से अब तक 4 की मौत, परिवारों में कोहराम 

 प्रयागराज महाकुंभ में मौनी अमावस्या के दिन मची भगदड़ में दुर्घटना के शिकार हुए मध्य प्रदेश के नर्मदापुरम जिले के उमेश  सराठे आज यानी गुरुवार को नर्मदापुरम स्थित उनके गांव मरोड़ा पहुंच गया. उमेश सराठे के साथ मध्य प्रदेश में महाकुंभ भगदड़ में मरने वालों की संख्या बढ़कर 4 हो गई है, इनमें ग्वालियर जिले से एक और छत्तरपुर जिले से दो मृतक शामिल हैं, जबकि महाकुंभ गए ग्वालियर का एक शख्स लापता है.

• PCC चीफ जीतू पटवारी की कार को ट्रक ने पीछे से मारी टक्कर

मध्य प्रदेश के सीहोर से इस वक्त बड़ी खबर आई है. बता दें, अपने प्रवास पर निकले कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी की कार सड़क हादसे का शिकार बन गई है. एक ट्रक ने जीतू पटवारी की कार को पीछे से टक्कर मारी है. हालांकि, इस दौरान राहत वाली बात ये है कि कांग्रेस नेता पटवारी सुरक्षित हैं. ग्राम लसूड़िया और फंदा टोल के बीच की घटना बताई जा रही है. जानकारी लगते ही तुरंत थाना खजूरी पुलिस ने ट्रक को जब्त कर लिया है.

• सीमेंट से भरे ट्रक ने कार और बाइक को रौंदा, 3 लोगों की मौत

नर्मदापुरम के हरदा मुख्य मार्ग पर धरमकुंडी के पास बीती रात भीषण हादसा हो गया.  तेज गति से आ रहे सीमेंट से भरे ट्रक ने कार को टक्कर मार दी और बाइक को घसीटते हुए सड़क से नीचे उतर गया. हादसे में बाइक सवार दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई. वहीं, कार सवार दो लोगों को जिला चिकित्सालय ले जाया गया. अस्पताल में राधेश्याम लौवंशी की मौत हो गई, जबकि उनकी पत्नी रमन बाई का इलाज जारी है.

• इंदौर नगर और ग्रामीण के लिए BJP ने जिलाध्यक्षों की घोषणा की

मध्य प्रदेश के इंदौर नगर और ग्रामीण के लिए BJP ने आखिरकार जिलाध्यक्षों की घोषणा कर दी है. यहां के जिलाध्यक्ष के नामों की घोषणा के लिए लंबे समय से पेंच फंसा हुआ था. इंदौर ग्रामीण से श्रवण सिंह चावड़ा और इंदौर नगर से सुमित मिश्रा को अध्यक्ष बनाया गया है. इन नामों की घोषणा होते ही इनके समर्थकों में काफी हर्ष देखा जा रहा है.

• CRPF के आरक्षक ने पहले पत्नी को मारी गोली, फिर खुद को किया शूट

मध्य प्रदेश के भोपाल से एक बड़ी खबर है. CRPF के एक जवान ने पहले पत्नी को गोली मारी, फिर खुद को भी उसी बंदूक से शूट कर लिया. दोनों की मौके पर ही मौत हो गई. घटना के बाद आस-पास के क्षेत्र में हड़कंप मच गया.मिली जानकारी के अनुसार, शराब के नशे में था मृतक आरक्षक. ये घटना भोपाल सीआरपीएफ कैंप की है.ये मिसरोद क्षेत्र के बंगरसिया में स्थित है.

• ग्वालियर स्टेशन पर महाकुंभ यात्रियों का अचानक टोटा! दो स्पेशल ट्रेनें रद्द

प्रयागराज महाकुंभ में मौनी अमावस्या के दिन मची भगदड़ के बाद कुंभ मेले में जाने वाले श्रद्धालुओं की संख्या में गिरावट आई है. महाकुंभ में जाने के लिए ग्वालियर से दोपहर व रात को चलाई जाने वाली दो स्पेशल ट्रेनों को रेल प्रशासन ने रद्द कर दिया है. बताया जा रहा है कि इन दोनों ट्रेनों को एहतियातन इसलिए रद्द किया गया ताकि प्रयागराज में भीड़ को नियंत्रित किया जा सके.ज्यादा संख्या में यात्री प्रयागराज नहीं पहुंचे.

• नगर पालिका सीएमओ के घर Eow की टीम ने मारा छापा, क्या है मामला ? 

मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा से एक बड़ी खबर है. यहां बालाघाट जिले की तहसील वारासिवनी नगर पालिका की प्रभारी  सीएमओ के घर Eow की टीम ने छापा मारा है. EOW की टीम ने गुरुवार की सुबह वारासिवनी नगर पालिका की मुख्य कार्यपालन अधिकारी (सीएमओ) दिशा डेहरिया के घर पर छापा मारा है.  इस कार्रवाई के बाद हड़कंप मच गया है. 

• Video : चौपाटी पर दुकानदारों ने तीन शिक्षकों की जमकर की पिटाई

तीन शिक्षकों को दुकानदारों ने बीच सड़क पर सबके के सामने खूब पीटा है. ये मामला बैतूल जिले का है, जहां बुधवार को चौपाटी पर शिक्षकों को पिटता देख मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई. यहां, भी वही हुआ, जो अक्सर ऐसी स्थित में हर जगह होता है, लोग दूर से खड़े होकर वीडियो बना रहे थे, और शिक्षकों को दुकानदार पीट रहे थे. शिक्षकों की पिटाई का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.

• ग्वालियर में बदमाशों ने नेवी जवान को मारी गोली, कूल्हे में घुसी कारतूस

ग्वालियर जिले में बेखौफ बदमाशों ने बुधवार को सरेआम एक नेवी जवान गोली मार दी, जिससे छुट्टी पर घर आया जवान गंभीर रूप से घायल हो गया. पिस्टल से मारी गई गोली जवान के कूल्हे में जा लगी. हमले के बाद स्कूटी सवार बदमाश फरार हो गए. पीड़ित जवान को इलाज के लिए उसके दोस्त अस्पताल ले जाया गया. सूचना पाकर पुलिस भी पहुंच गई. 

पूरी स्टोरी पढ़ें

MPCG.NDTV.in पर मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार,लाइफ़स्टाइल टिप्स हों,या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें,सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Close
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com